Day: November 23, 2026

पीआईएमएस उदयपुर के प्रोफेसर डॉ. प्रवीण खैरकर ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, ब्रिटेन से उन्नत क्लिनिकल

पीआईएमएस उदयपुर के प्रोफेसर डॉ. प्रवीण खैरकर ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, ब्रिटेन से उन्नत क्लिनिकल

न्यूरोइमेजिंग प्रशिक्षण 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ किया पूर्ण मस्तिष्क विज्ञान, मनोरोग एवं न्यूरोइमेजिंग के क्षेत्र में राजस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि   उदयपुर। पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस), उदयपुर के मनोचिकित्सा एवं क्लिनिकल न्यूरोसाइंस विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रवीण खैरकर (एमडी, एफआईसीपी, एफआईपीएस) ने ब्रिटेन के विश्वविख्यात ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से छह माह का उन्नत क्लिनिकल न्यूरोइमेजिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण कर महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि अर्जित की है। यह प्रशिक्षण अप्रैल से अक्टूबर 2026 तक आयोजित हुआ, जिसमें उन्होंने पांच अलग-अलग परीक्षाओं में कुल 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में मस्तिष्क की संरचना, कार्यप्रणाली एवं विभिन्न…
Read More
संवाद और सामंजस्य से वैवाहिक रिश्तों को बेहतर बनाया जा सकता है – फत्तावत

संवाद और सामंजस्य से वैवाहिक रिश्तों को बेहतर बनाया जा सकता है – फत्तावत

- एक पहल रिश्तों को बचाने की नाटिका का मंचन - जनवरी से बीजेएस उदयपुर भी प्रारंभ करेगा जैन पारिवारिक अदालत - भारतीय जैन संघटना का  दीपावली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न उदयपुर, 23 नवम्बर। सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना का नववर्ष एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन 100 फीट रोड स्थित शुभ केसर गार्डन में सकल जैन समाज के अध्यक्ष एवं बीजेएस के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार फत्तावत के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजकुमार फत्तावत ने समारोह में उपस्थित जनमेदिनी को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली और आने वाला वर्ष सभी के लिए मंगलकारी…
Read More
महावीर इंटरनेशनल उदयपुर ने 220 महिलाओं को दिया स्वरोजगार एवं स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

महावीर इंटरनेशनल उदयपुर ने 220 महिलाओं को दिया स्वरोजगार एवं स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

- प्रशिक्षण के बाद टूल किट, जूट बैग, सेनेटरी पैड एवं स्टेशनरी वितरित - 112 महिलाओं-पुरुषों के मोतियाबिंद ऑपरेशन भी करवाए उदयपुर, 23 नवम्बर। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र एवं साधना के संयुक्त तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 220 महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान करने के पश्चात उन्हें स्वरोजगार के लिए टूल किट वितरित किए गए। साथ ही जूट बैग, सेनेटरी पैड एवं स्टेशनरी का भी वितरण किया गया। केंद्र अध्यक्ष रविंद्र सुराणा ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी कार्यक्रम…
Read More
शरीर मकान है और आत्मा मालिक, वासना नहीं साधना हो जीवन का लक्ष्यःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

शरीर मकान है और आत्मा मालिक, वासना नहीं साधना हो जीवन का लक्ष्यःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

आज आयोजित होगा चातुर्मास समापन समारोह उदयपुर, 23 नवंबर। देवेंद्र धाम स्थित महावीर समवशरण में सोमवार को आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि शरीर एक मकान के समान है और आत्मा इसकी मालिक है। जिस प्रकार शरीर मुनीम है और आत्मा सेठ, ठीक उसी प्रकार हमें केवल शरीर, इंद्रियों और मन की इच्छाओं के पीछे भागने के बजाय आत्मा के कल्याण पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति शारीरिक अस्वस्थता होने पर तो तत्काल अनेक प्रकार के उपचार कराता है, लेकिन श्आत्म भवनश् की देखरेख और मरम्मत भी उतनी ही आवश्यक है। शरीर…
Read More
दादावाड़ी ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियों का निर्धारण, कपिल लोढ़ा बने सह सचिव और राजीव सुराणा को संघ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

दादावाड़ी ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियों का निर्धारण, कपिल लोढ़ा बने सह सचिव और राजीव सुराणा को संघ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

साध्वी डॉ. विद्युतप्रभा श्रीजी की निश्रा में नव नियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, चातुर्मास के अंतिम प्रवचन में श्रद्धालुओं के प्रति जताया आभार उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर वासुपूज्य महाराज मंदिर ट्रस्ट, दादावाड़ी में सोमवार को प.पू. गुरुवर्या विदुषी साध्वी डॉ. विद्युतप्रभा श्रीजी म.सा. की पावन निश्रा में ट्रस्ट की नई नियुक्तियां एवं जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। प्रवचन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में श्री कपिल लोढ़ा को सह सचिव, श्री राजीव सुराणा को संघ उपाध्यक्ष तथा श्री विकास सुराणा को ट्रस्टी पद पर नियुक्त किया गया। गुरुवर्या श्री ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं जिम्मेदारी की शपथ दिलाई। उन्होंने…
Read More
निर्मल अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा का प्रदेश युवा अध्यक्ष बनाया

निर्मल अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा का प्रदेश युवा अध्यक्ष बनाया

प्रदेशभर में युवाओं को संगठन से जोड़कर समाजसेवा के कार्यों को देंगे गति उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश इकाई ने उदयपुर के निर्मल अग्रवाल को प्रदेश युवा अध्यक्ष मनोनीत किया है। महासभा के प्रदेश महामंत्री संजय निमोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल की अनुशंसा पर निर्मल अग्रवाल को प्रदेश युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के साथ ही संगठन को प्रदेश में युवा गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद है। निर्मल अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेशभर के अधिक से अधिक युवा साथियों को महासभा से जोड़कर समाजसेवा, सामाजिक…
Read More
अतुल्य भारत राष्ट्रीय कला शिविर’ में उदयपुर के डॉ. सुशील निंबार्क की कला का दमदार प्रदर्शन

अतुल्य भारत राष्ट्रीय कला शिविर’ में उदयपुर के डॉ. सुशील निंबार्क की कला का दमदार प्रदर्शन

16 प्रतिष्ठित चित्रकारों के राष्ट्रीय शिविर में एब्स्ट्रेक्ट पेंटिंग ने खींचा ध्यान, राजस्थान की लोक संस्कृति और आधुनिक कला का दिखा अनूठा संगम उदयपुर। देश की विविध कलात्मक अभिव्यक्तियों और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर समेटने वाले ‘अतुल्य भारत राष्ट्रीय कला शिविर’ में उदयपुर के समकालीन चित्रकार प्रोफेसर डॉ. सुशील निंबार्क ने अपनी विशिष्ट कला शैली से प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। जोधपुर स्थित जेएनवी विश्वविद्यालय में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) एवं राष्ट्रीय कला मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय शिविर में देश के विभिन्न राज्यों के 16 ख्यातनाम चित्रकारों ने भाग…
Read More
श्री प्रभु श्याम मंदिर अन्नकूट महोत्सव सम्पन्न

श्री प्रभु श्याम मंदिर अन्नकूट महोत्सव सम्पन्न

संत नामदेव जयंती व अन्नकूट महोत्सव पर समाज की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान उदयपुर। प्रभु श्याम मंदिर में 22 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव एवं संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, वरिष्ठजनों का सम्मान तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उप महापौर दिनेश भट्ट साहब ने उपस्थित होकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते…
Read More
महिला उद्यमियों को नई उड़ान देगा बीएनआई उदयपुर का ‘एम्प्रेस’ चैप्टर, जल्द होगा लॉन्च

महिला उद्यमियों को नई उड़ान देगा बीएनआई उदयपुर का ‘एम्प्रेस’ चैप्टर, जल्द होगा लॉन्च

445 करोड़ रुपये से अधिक के बिजनेस रेफरल का आंकड़ा, उद्योगपतियों और मैन्युफैक्चरर्स के लिए भी बनेगा विशेष इंडस्ट्रियल चौप्टर उदयपुर। महिला उद्यमियों को व्यावसायिक मंच उपलब्ध कराने, उनकी क्षमता को मजबूत बनाने और कारोबार विस्तार के नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (बीएनआई) उदयपुर जल्द ही विशेष महिला उद्यमी चौप्टर ‘एम्प्रेस’ (म्डच्त्म्ैै) लॉन्च करने जा रहा है। इस नए चौप्टर के माध्यम से महिला व्यवसायियों को नेटवर्किंग, आपसी सहयोग, व्यावसायिक रेफरल और कारोबार विस्तार के लिए एक मजबूत मंच उपलब्ध कराया जाएगा। बीएनआई उदयपुर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिल छाजेड़ ने बताया कि बीएनआई उदयपुर के…
Read More
झीलों और मार्बल की नगरी उदयपुर अब बनेगा एआई-हब, 14 दिसंबर को जुटेंगे देश-विदेश के दिग्गज

झीलों और मार्बल की नगरी उदयपुर अब बनेगा एआई-हब, 14 दिसंबर को जुटेंगे देश-विदेश के दिग्गज

पर्यटन और मार्बल के बाद अब टेक्नोलॉजी से चमकेगा उदयपुर, 14 दिसंबर को इंटरनेशनल एआई-एचआरओआई बिजनेस समिट   उदयपुर। दुनिया भर में अपनी खूबसूरत झीलों, शाही होटलों और मार्बल व्यवसाय के लिए मशहूर उदयपुर अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बनाने जा रहा है। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) तथा विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एफएम) और डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड आईटी द्वारा शहर के व्यापार, उद्योग और युवाओं के रोजगार को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आगामी 14 दिसंबर 2026 को इंटरनेशनल एआई-एचआरओआई बिजनेस समिट का भव्य…
Read More
error: Content is protected !!