महिला उद्यमियों को नई उड़ान देगा बीएनआई उदयपुर का ‘एम्प्रेस’ चैप्टर, जल्द होगा लॉन्च

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

445 करोड़ रुपये से अधिक के बिजनेस रेफरल का आंकड़ा, उद्योगपतियों और मैन्युफैक्चरर्स के लिए भी बनेगा विशेष इंडस्ट्रियल चौप्टर
उदयपुर। महिला उद्यमियों को व्यावसायिक मंच उपलब्ध कराने, उनकी क्षमता को मजबूत बनाने और कारोबार विस्तार के नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (बीएनआई) उदयपुर जल्द ही विशेष महिला उद्यमी चौप्टर ‘एम्प्रेस’ (म्डच्त्म्ैै) लॉन्च करने जा रहा है। इस नए चौप्टर के माध्यम से महिला व्यवसायियों को नेटवर्किंग, आपसी सहयोग, व्यावसायिक रेफरल और कारोबार विस्तार के लिए एक मजबूत मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
बीएनआई उदयपुर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिल छाजेड़ ने बताया कि बीएनआई उदयपुर के सदस्य आपसी विश्वास, रेफरल और व्यावसायिक सहयोग के जरिए अब तक 445 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुके हैं। यह उपलब्धि संगठन के प्रभावी नेटवर्क और सदस्यों के बीच मजबूत व्यावसायिक संबंधों का प्रमाण है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!