अतुल्य भारत राष्ट्रीय कला शिविर’ में उदयपुर के डॉ. सुशील निंबार्क की कला का दमदार प्रदर्शन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

16 प्रतिष्ठित चित्रकारों के राष्ट्रीय शिविर में एब्स्ट्रेक्ट पेंटिंग ने खींचा ध्यान, राजस्थान की लोक संस्कृति और आधुनिक कला का दिखा अनूठा संगम
उदयपुर। देश की विविध कलात्मक अभिव्यक्तियों और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर समेटने वाले ‘अतुल्य भारत राष्ट्रीय कला शिविर’ में उदयपुर के समकालीन चित्रकार प्रोफेसर डॉ. सुशील निंबार्क ने अपनी विशिष्ट कला शैली से प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। जोधपुर स्थित जेएनवी विश्वविद्यालय में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) एवं राष्ट्रीय कला मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय शिविर में देश के विभिन्न राज्यों के 16 ख्यातनाम चित्रकारों ने भाग लिया।
शिविर में डॉ. सुशील निंबार्क ने अपनी चिरपरिचित एब्स्ट्रेक्ट शैली में 6×5 फीट के कैनवास पर एक आकर्षक एवं भावप्रधान कलाकृति का सृजन किया। उनकी रचना में रंगों, आकारों और भावों के माध्यम से आधुनिक कला की रचनात्मकता और संवेदनशील अभिव्यक्ति देखने को मिली। कलाकृति ने कला प्रेमियों और दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!