Month: September 2026

इस्काॅन मे भक्तो का तांता लगा रहा

इस्काॅन मे भक्तो का तांता लगा रहा

राधाकृष्ण का पंचामृत फूलो से हुआ अभिषेक, कृष्ण लीलाओ से इस्काॅन बच्चो ने मन मोहा, छप्पन भोग धराकर हुई महा आरती उदयपुर, गंगूकुण्ड स्थित इस्काॅन मन्दिर प्रांगण मे शुक्रवार को प्रात: मंगला आरती से ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान के दर्शन के लिए भीड उमडने लगी धीरे धीरे देर रात तक भक्तो का सैलाब बढता गया। दिनभर हरे राम हरे कृष्ण कीर्तन और फलाहारी प्रसाद बटंता रहा। सायंकाल पूने के श्यामानन्द गौर प्रभु जी ने कृष्ण जन्मोत्सव लीलाओ की कथा सुनाई। भगवान को शोभा यात्रा के रुप मे नाचते गाते मुख्यमचं पर लाये। जहां ब्रह्मचारी वैष्णव ने पंचामृत से तथा…
Read More
बीसीआई और फिनब्रेला मिलकर मनाएंगे ‘हैप्पी टीचर्स डे’, 60 शिक्षकों का होगा सम्मान

बीसीआई और फिनब्रेला मिलकर मनाएंगे ‘हैप्पी टीचर्स डे’, 60 शिक्षकों का होगा सम्मान

होटल रेजेंटा सेंट्रल में आज होगा विशेष आयोजन उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) और फिनब्रेला के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘हैप्पी टीचर्स डे’ कार्यक्रम का आयोजन आज शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को शाम 6:30 बजे होटल रेजेंटा सेंट्रल, कोर्ट सर्कल, उदयपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद डिनर का आयोजन भी रखा गया है। कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 60 शिक्षकों का विशेष सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षकों के योगदान, प्रेरणा, ज्ञान, सार्थक संवाद और फाइनेंशियल डिसिप्लिन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के पोस्टर का…
Read More
बीसीआई भी दौड़ेगा मैराथन में, कल फतहसागर की पाल पर होगी वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन

बीसीआई भी दौड़ेगा मैराथन में, कल फतहसागर की पाल पर होगी वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन

‘रन फॉर जीरो हंगर’ की थीम पर दौड़ेंगे बीसीआई मेंबर्स उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक की ओर से वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन 3.0 का आयोजन 6 सितम्बर को फतहसागर की पाल पर किया जाएगा। मैराथन में शहरवासी 5 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लेकर ‘रन फॉर जीरो हंगर’ का संदेश देंगे। इस आयोजन में बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के मेंबर्स भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लेंगे। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई हमेशा सामाजिक सरोकारों और शहरहित से जुड़े आयोजनों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाता रहा है। मैराथन के माध्यम से स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता का संदेश…
Read More
कृष्णमय हुआ प्रताप गौरव केंद्र

कृष्णमय हुआ प्रताप गौरव केंद्र

शुरू हुआ तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला महोत्सव उदयपुर, 4 सितम्बर। प्रताप गौरव केंद्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ में शुक्रवार से भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक सरोकारों से ओतप्रोत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति, उदयपुर के अंतर्गत संचालित प्रताप गौरव केंद्र में आयोजित यह तीन दिवसीय महोत्सव 6 सितंबर तक चलेगा। महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही पूरा परिसर कृष्ण भक्ति, लोक संस्कृति और उत्सवी उल्लास से परिपूर्ण नजर आया। प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 6 बजे पंचामृत अभिषेक के साथ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में…
Read More
जन्माष्टमी पर मुकेश बना तारणहार, फतहसागर में कूदी युवती को बचाया

जन्माष्टमी पर मुकेश बना तारणहार, फतहसागर में कूदी युवती को बचाया

खिलौने बेचने वाले मुकेश वैष्णव ने उपवास के बावजूद दिखाई बहादुरी, सुरक्षा सामग्री लेकर रोज पहुंचते हैं फतहसागर की पाल पर उदयपुर। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर फतहसागर झील की पाल पर एक बार फिर इंसानियत और साहस की मिसाल देखने को मिली। फतहसागर की पाल पर खिलौने की दुकान लगाने वाले मुकेश वैष्णव ने आत्महत्या के उद्देश्य से झील में कूदी एक युवती की जान बचा ली। युवती के झील में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही मुकेश ने बिना अपनी जान की परवाह किए पानी में छलांग लगा दी और काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर…
Read More
बांसवाड़ा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री पीताम्बरा आश्रम में बहुआयामी आध्यात्मिक उत्सव

बांसवाड़ा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री पीताम्बरा आश्रम में बहुआयामी आध्यात्मिक उत्सव

भक्ति, ध्यान एवं भजनों के त्रिवेणी माधुर्य से झरता रहा आत्म आनन्द का महाप्रपात बांसवाड़ा, 04 सितम्बर/श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री पीताम्बरा आश्रम में आयोजित बहुआयामी आध्यात्मिक उत्सव ने ज्ञान, ध्यान एवं भजन माधुर्य की धाराओं भरा प्रपात झराते हुए आनन्द और सुकून से नहला दिया। आर्ट ऑफ लिविंग बांसवाड़ा चैप्टर के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य एवं दिव्य उत्सव में गुरुवार देर रात तक भक्ति, ध्यान एवं संगीत के इस अनूठे त्रिवेणी संगम में भक्ति लहरियों में डूबते-उतराते हुए शहर के साधकों एवं श्रद्धालुओं के समूह मंत्र मुग्ध हो उठे। भक्ति और संगीत से सराबोर सांस्कृतिक संध्या-उत्सव की शुरुआत ज्ञान और ध्यान…
Read More
प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

नगरीय निकाय चुनाव - 2026 जिले में शहरी क्षेत्र के 190 वार्डों के लिए 521 प्रत्याशी उदयपुर, 4 सितम्बर। नगर निकाय चुनाव - 2026 के तहत चल रही नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ पूर्ण हुई। अब दो चरणों में जिले के 6 नगर निकायों के लिए मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन के निर्देशन में निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जिले में उदयपुर नगर निगम सहित 5 नगरपालिकाओं में कुल 190 वार्डों के लिए 521 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।…
Read More
एआई कार्यशाला में कैट विमेन विंग की महिलाओं ने सीखी व्यवसाय प्रचार की आधुनिक तकनीकें

एआई कार्यशाला में कैट विमेन विंग की महिलाओं ने सीखी व्यवसाय प्रचार की आधुनिक तकनीकें

- कैट विमेन विंग उदयपुर ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, 150 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग उदयपुर, 4 सितम्बर। कैट विमेन विंग उदयपुर की 22वीं सामान्य बैठक का आयोजन होटल रीजेंटा सेंट्रल, उदयपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में आधुनिक तकनीक, व्यवसायिक विकास, महिला सशक्तिकरण एवं भारतीय संस्कृति आदि विषय पर संवाद किया गया। कैट की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय संयोजक कैट राष्ट्रीय महिला विंग एवं कैट विमेन विंग उदयपुर की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलुंडिया ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम चरण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। विशेषज्ञ भास्कर दि गर्ग एवं सिद्धार्थ पांडे…
Read More
बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर एकार्थ पुरोहित बने म्यूजिक कम्पोजर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्य

बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर एकार्थ पुरोहित बने म्यूजिक कम्पोजर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्य

उदयपुर, 4 सितम्बर। संगीत निर्देशक, कंपोजर, सिंगर और गिटारिस्ट एकार्थ पुरोहित ने अपने संगीत सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एकार्थ पुरोहित अब म्यूजिक कम्पोजर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमसीएआई) के सदस्य बन गए हैं। यह सदस्यता उनके संगीत करियर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है। एमसीएआई की स्थापना 21 जून 1958 को भारतीय फिल्म संगीत के प्रतिष्ठित संगीतकारों द्वारा की गई थी। संस्था देशभर के म्यूजिक कंपोजर्स और संगीत क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करती है । एकार्थ पुरोहित ने वर्ष 2013 में अपने संगीत करियर की शुरुआत…
Read More
अपने लिए नहीं, संसार कल्याण के लिए जीना ही सच्चा परोपकारःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

अपने लिए नहीं, संसार कल्याण के लिए जीना ही सच्चा परोपकारःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में आयोजित आध्यात्मिक प्रवचन में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने गुरुवार को कर्मयोग, औचित्य, परोपकार और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आने वाली चौबीसी के तीर्थंकर अमंग सहित भूत, वर्तमान और भविष्य के सभी तीर्थंकरों को चौत्यवंदन के माध्यम से प्रतिदिन नमन किया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मतिथि का यह पावन दिन क्षेत्र और राष्ट्र के लिए अनमोल है। उन्होंने कहा कि धरती पर सर्दी, गर्मी और बरसात तीन ऋतुएं हैं। इनमें किसान के लिए वर्षा ऋतु अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान में भाद्रपद माह चल रहा है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म…
Read More
error: Content is protected !!