Month: September 2026

महावीर जैन स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी समारोह, नन्हे-मुन्नों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

महावीर जैन स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी समारोह, नन्हे-मुन्नों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

उदयपुर, 4 सितंबर 2026। महावीर जैन सेकेंडरी स्कूल, हिरण मगरी, सेक्टर नंबर-4 में कृष्ण जन्माष्टमी समारोह संस्थापक-संचालक डॉ. हिम्मतलाल वया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या हेमलता जैन ने भगवान कृष्ण के जीवन एवं गीता के सार के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन माधुरी भटनागर ने किया। समारोह में विद्यालय स्टाफ से आयुषी जैन, माधुरी भटनागर, दिव्या हाड़ा, लक्षिका चौहान, दीपिका शर्मा, रचना कोठारी, धनलक्ष्मी व्यास, सुमन सुथार और गणपतलाल सहित अन्य…
Read More
फुकुओका में भारत की कला का गौरव बढ़ा, प्रो. राजेश कुमार यादव को मिला ‘स्पेशल जूरी अवॉर्ड’

फुकुओका में भारत की कला का गौरव बढ़ा, प्रो. राजेश कुमार यादव को मिला ‘स्पेशल जूरी अवॉर्ड’

9वीं अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में सम्मान, भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक मित्रता को मजबूत करने पर दिया जोर उदयपुर। जापान के फुकुओका में आयोजित 9वीं इंटरनेशनल आर्ट एग्जिबिशन एवं अवॉर्ड सेरेमनी में भारत के प्रख्यात कलाकार एवं कला शिक्षाविद प्रो. राजेश कुमार यादव को कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘स्पेशल जूरी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। प्रो. यादव द आर्ट पिवट, इंडिया के संस्थापक भी हैं। समारोह में विभिन्न देशों से आए कलाकारों, कला आयोजकों और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस दौरान चाइना-जापान एक्सचेंज सेंटर के प्रतिनिधियों के साथ भारत के राजनयिक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।…
Read More
श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में उतारने से मिलेगी सच्ची प्रेरणाःडॉ.सुरेन्द्र मुनि

श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में उतारने से मिलेगी सच्ची प्रेरणाःडॉ.सुरेन्द्र मुनि

उदयपुर। महावीर समवशरण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में डॉ सुरेंद्र मुनि ने श्रीकृष्ण के जीवन एवं व्यक्तित्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन मानव समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने अपने जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए सत्य, सदाचार और कर्तव्य के मार्ग को अपनाया। मुनिश्री ने कहा कि श्रीकृष्ण ने मानव जीवन को धर्म, नीति और कर्म के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर मनुष्य को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी विपरीत क्यों न…
Read More
भाजपा का नगरीय विकास संकल्प-पत्र शहरों को बनाएगा आधुनिक, स्वच्छ,सुविधा संपन्न— पटेल

भाजपा का नगरीय विकास संकल्प-पत्र शहरों को बनाएगा आधुनिक, स्वच्छ,सुविधा संपन्न— पटेल

उदयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए संकल्प-पत्र केवल चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि शहरों के विकास एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प है। वे गुरुवार को यहां होटल हिस्टोरिया रॉयल में प्रेसवार्ता के दौरान आगामी नगर निकाय चुनाव-2026 के दृष्टिगत भाजपा द्वारा जारी नगरीय विकास संकल्प-पत्र 2026 के विमोचन के बाद भावी योजनाओं के बारे में बता रहे थे। पटेल ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों को आधुनिक, स्वच्छ, सुरक्षित, सुविधासंपन्न एवं विकसित बनाते हुए सशक्त शहर–समृद्ध राजस्थान के संकल्प को साकार करना…
Read More
उदयपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, मतदान दलों के प्रशिक्षण और सामग्री वितरण का कार्यक्रम घोषित

उदयपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, मतदान दलों के प्रशिक्षण और सामग्री वितरण का कार्यक्रम घोषित

उदयपुर, 3 सितम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उदयपुर जिले में नगरीय निकायों के आम चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी कर बताया कि उदयपुर नगर निगम सहित भीण्डर, कानोड़, वल्लभनगर, मावली और फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिकाओं के लिए मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मतदान दल जिला मुख्यालय से दिनांक 08 सितंबर और 10 सितंबर 2026 को अंतिम प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद तय स्थानों से चुनाव सामग्री लेकर अपने-अपने गंतव्य केंद्रों…
Read More
मुख्य अभियंता ने किया बागोलिया फीडर निर्माण कार्य का निरीक्षण

मुख्य अभियंता ने किया बागोलिया फीडर निर्माण कार्य का निरीक्षण

गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर उदयसागर बांध की बायीं मुख्य नहर से 27.615 किमी लंबा फीडर प्रस्तावित 17 गांवों की 3676 हैक्टेयर भूमि को मिलेगा सिंचाई जल उदयपुर, 3 सितंबर। राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के तहत स्वीकृत कार्यों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को लेकर जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, गुणवत्ता नियंत्रण एवं सतर्कता, जयपुर जितेन्द्र दीक्षित ने बागोलिया फीडर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। बागोलिया फीडर का निर्माण उदयसागर बांध की बायीं मुख्य नहर की आरडी 14.40 किलोमीटर से किया जाना प्रस्तावित है। परियोजना के तहत लगभग 27.615 किलोमीटर लंबाई के फीडर का निर्माण किया…
Read More
जन्माष्टमी पर इस्काॅन कोवे जगमगाया पहाड़ियों पर

जन्माष्टमी पर इस्काॅन कोवे जगमगाया पहाड़ियों पर

वृन्दावन गोवर्धन जैसा आनन्द होगा उदयपुर मे शहर से मन्दिर तक निशुल्क होगी बस सेवा उदयपुर, चिरवा,मोहनपुरा स्थित अरावली पर्वत की चोटी पर बसा इस्कॉन कोवे मंदिर इस वर्ष अत्यंत अनोखे ढंग से दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के लिए सजाया जा रहा है। चारों ओर अरावली घाटियों से घिरा होने के कारण यह मंदिर साक्षात् वृन्दावन गोवर्धन का अनूठा आभास कराता है।प्रोजेक्ट डाइरेक्टर मदन गोविंद प्रभु ने बताया कि 4 सितम्बर को सायंकाल 5 बजे से वृन्दावन और गुड़गांव से पधारे मधुमंगल प्रभु एंव असित प्रभु के श्रीमुख से प्रथम हरिनाम संकीर्तन,जन्मोत्सव की कथा पश्चात श्री श्री राधाबिहारी जी…
Read More
रैगिंग को लेकर आरएनटी प्रशासन सख्त

रैगिंग को लेकर आरएनटी प्रशासन सख्त

नए बैच के प्रवेश से पहले एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक, कॉलेज परिसर में तैनात होंगे आठ एंटी रैगिंग दल उदयपुर, 3 सितंबर। एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के नए बैच के लिए काउंसलिंग चल रही है। इसी बीच आरएनटी मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी नए बैच के लिए जरूरी तैयारियों में जुट गया है। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के प्रवेश से पहले रैगिंग की रोकथाम को लेकर आरएनटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं। आरएनटी प्रिंसिपल डॉ. राहुल जैन के निर्देशन में एंटी रैगिंग समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में रैगिंग…
Read More
प्रताप गौरव केन्द्र में आज से तीन दिन गूंजेगा ‘हाथी-घोड़ा-पालकी’

प्रताप गौरव केन्द्र में आज से तीन दिन गूंजेगा ‘हाथी-घोड़ा-पालकी’

—6 सितंबर तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला महोत्सव —दही-हांडी प्रतियोगिता का नवाचार बनेगा प्रमुख आकर्षण —पारम्परिक दही-हांडी में प्रथम पुरस्कार 51 हजार —नवाचारयुक्त प्रतियोगिता में विजेता दल को मिलेंगे 11 हजार रुपये उदयपुर, 3 सितम्बर। प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ में शुक्रवार से भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला महोत्सव का शुभारंभ होगा। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति, उदयपुर के अंतर्गत संचालित प्रताप गौरव केन्द्र के तत्वावधान में 4, 5 और 6 सितंबर तक होने वाला यह तीन दिवसीय महोत्सव इस बार धार्मिक अनुष्ठानों के साथ लोक-संस्कृति, संगीत, कला और पारम्परिक उत्सवधर्मिता का भी साक्षी बनेगा। महोत्सव…
Read More
फतहनगर-सनवाड़ पालिका चुनाव: 25 वार्डों में 65 प्रत्याशी मैदान में, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

फतहनगर-सनवाड़ पालिका चुनाव: 25 वार्डों में 65 प्रत्याशी मैदान में, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

फतहनगर। फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका चुनाव को लेकर तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। निर्वाचन विभाग ने सभी 25 वार्डों से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची (प्ररूप-6) जारी कर दी है। रिटर्निंग अधिकारी हुकम कंवर द्वारा जारी सूची के अनुसार अधिकांश वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी से चुनावी समीकरण रोचक हो गए हैं। वार्डवार प्रत्याशियों की स्थिति इस प्रकार है— वार्ड 1: नरेश (कांग्रेस), प्रकाश पुरी गोस्वामी (भाजपा)। वार्ड 2: कृष्णा तेली (भाजपा), सम्पत (कांग्रेस)। वार्ड 3: बद्रीलाल (कांग्रेस), राजेश कुमार (भाजपा)। वार्ड 4: दुर्गा…
Read More
error: Content is protected !!