Month: September 2026

सांसद डॉ रावत के दबाव के बाद गवरी को पाखंड बताने वाले युवक को डिटेन किया, न्यायिक हिरासत में भेजा

सांसद डॉ रावत के दबाव के बाद गवरी को पाखंड बताने वाले युवक को डिटेन किया, न्यायिक हिरासत में भेजा

उदयपुर। सांसद मन्नालाल रावत व भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा पुलिस व प्रशासन पर दबाव बनाने के बाद आखिरकार मेवाड के पारंपरिक गवरी नृत्य को पाखंड बताने वाले युवक को डिटेन कर लिया गया है। गोगुंदा पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि उदयपुर भ्रमण पर आए इस युवक ने बिना जानकारी व तथ्यों के गवरी को लेकर विवादास्पद रील तैयार कर वायरल कर दी थी, जिसको लेकर लोगों में जोरदार आक्रोश था। इस संबंध में युवक के खिलाफ गोगुंदा थाने में मुकदमा…
Read More
सघन वृक्षारोपण के साथ हरियाली की नई पहल

सघन वृक्षारोपण के साथ हरियाली की नई पहल

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक देबारी के सौजन्य से ग्राम पंचायत बिछड़ी क्षेत्र के उदयसागर रोड पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामीणों और युवाओं को जागरूक करना है। कार्यक्रम में हिंदुस्तान जिंक देबारी की सीएसआर हेड रुचिका चावला, पूर्व सरपंच नंदलाल वेद, सरपंच पति धर्मचंद गमेती, देबारी के पूर्व उपसरपंच चंदन सिंह देवड़ा, सीएसआर अधिकारी अर्पणा व्यास, समाधान परियोजना मैनेजर निर्मल सिंह, कोऑर्डिनेटर पन्नालाल मेघवाल सहित मुकेश जाट, अजय, कैलाश डांगी, कपिल पुरोहित और प्रदीप कुमावत आदि मौजूद रहे। इस दौरान जिंक कौशल केंद्र के बालक-बालिकाओं…
Read More
विद्यापीठ -एग्जीक्युटिव कौंसिल की बैठक सम्पन्न

विद्यापीठ -एग्जीक्युटिव कौंसिल की बैठक सम्पन्न

नवनियुक्त सदस्योें का किया सम्मान पूर्व कुलपति द्वारा की गयी अनियमितताओं को लेकर सम्पूर्ण कार्यकाल की होंगी जांच उदयपुर 29 सितम्बर / राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय की एग्जीक्युटिव कौंसिल ( बॉम ) की बैठक मंगलवार  को प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय के सभागार में कुलपति प्रो. मंजु मांडोत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रारंभ में कुलाधिपति कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर एवं कुलपति प्रो. मंजु मांडोत ने एग्जीक्युटिव कौंसिल के नवनियुक्त सदस्य वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी, पुर्व कुल प्रमुख प्रफुल्ल नागर, पुर्व कुलपति प्रो. लोकेश भटट् का माला, उपरणा पहना कर स्वागत…
Read More
महापौर पारस सिंघवी ने इंदौर पहुंचकर गुरुदेव सुधा सागर जी का लिया आशीर्वाद

महापौर पारस सिंघवी ने इंदौर पहुंचकर गुरुदेव सुधा सागर जी का लिया आशीर्वाद

उदयपुर, 29 सितम्बर। गुरुदेव सुधा सागर जी के दीक्षा दिवस के अवसर पर दर्शन एवं आशीर्वाद लेने के लिए नगर निगम उदयपुर के नवनियुक्त महापौर पारस सिंघवी एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरुदेव के चरण कमलों को धोकर विधिवत पूजन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि महापौर सिंघवी ने गुरुदेव से आशीर्वाद लेकर समाज एवं शहर के कल्याण और विकास के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व पार्षद राकेश जैन सहित महावीर, श्रीपाल जैन, संजय गंगावत एवं कमलेश जैतावत भी मौजूद रहे। सभी ने गुरुदेव के…
Read More
गुरु दर्शन यात्रा 2026 : उदयपुर से बीकानेर – ऐतिहासिक समर्पण और श्रद्धा की यात्रा संपन्न

गुरु दर्शन यात्रा 2026 : उदयपुर से बीकानेर – ऐतिहासिक समर्पण और श्रद्धा की यात्रा संपन्न

- 13 बसों में 475 यात्रियों ने किए आचार्य श्री रामेश के दर्शन - पंजाब के  राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने भी किए आचार्य रामेश के दर्शन उदयपुर 28 सितंबर । समता युवा संघ, उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित गुरु दर्शन यात्रा 2026 ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और समर्पण की मिसाल बनकर सम्पन्न हुई। आराध्य गुरुदेव आचार्य श्री रामेश के दर्शन हेतु उदयपुर से 13 बसों में 475 श्रद्धालुओं का जत्था बीकानेर पहुंचा और दर्शन-वंदन का लाभ लेकर सकुशल उदयपुर लौटा। 25 सितंबर को उदयपुर से 13 बसें प्रात: रवाना होकर नियत समय पर बीकानेर पहुँची। वहां आचार्य रामेश आदि ठाणा के पावन…
Read More
अपने सुरों के दम पर छोटे से गांव की दीपिका मसरानी बनीं ‘मेवाड़ सिंगिंग स्टार’

अपने सुरों के दम पर छोटे से गांव की दीपिका मसरानी बनीं ‘मेवाड़ सिंगिंग स्टार’

- विजेता दीपिका को स्कूटी व 21 हजार नकद पुरस्कार से किया सम्मानित - सुमित मोंडल द्वितीय, विशाल राव एवं अंकुर शर्मा तृतीय स्थान पर रहे - ‘मेवाड़ सिंगिंग स्टार’ गायन प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले संगीत, सुर और उत्साह के माहौल में सम्पन्न   उदयपुर, 29 सितम्बर। मेवाड़ जन शक्ति दल की ओर से आयोजित ‘मेवाड़ सिंगिंग स्टार’ गायन प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले गीतांजलि यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में संगीत, सुर और उत्साह से सराबोर माहौल में संपन्न हुआ। मेवाड़ जन शक्ति दल के संस्थापक नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित टॉप-10 प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन…
Read More
कार की टक्कर से घायल आदिवासी युवक को सांसद डॉ रावत अपने वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचे, तत्काल इलाज मिला

कार की टक्कर से घायल आदिवासी युवक को सांसद डॉ रावत अपने वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचे, तत्काल इलाज मिला

-इससे पहले भी घायलों को अस्पताल पहुंचा चुके हैं सांसद उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने एक बार फिर अपनी सदासयता और कर्तव्य परायणता का उदहारण देते हुए सडक पर घायल पडे आदिवासी युवक को एम्बूलेंस का इंतजार किए बिना अपने वाहन से उदयपुर में महाराणा भूपाल चिकित्सालय लेकर आए और उसका इलाज शुरु करवाया। गंभीर घायल व्यक्ति को समय पर इलाज मिलने से काफी राहत मिली। सांसद डॉ रावत आसपुर के दौरे पर गए थे। वहां से लौटते वक्त शाम को पिलादर महूडी से केवडा की नाल के बीच डाकपलटा के समीप एक युवक सडक पर गंभीर घायल अवस्था…
Read More
कुंभलगढ़ में RTTF Udaipur 2027 का रोड शो, पोस्टर का हुआ विमोचन

कुंभलगढ़ में RTTF Udaipur 2027 का रोड शो, पोस्टर का हुआ विमोचन

कुंभलगढ़ के महुआ बाग में आगामी RTTF Udaipur 2027 को लेकर रोड शो आयोजित किया गया। कार्यक्रम में RTTF Udaipur 2027 के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान आयोजन की तैयारियों, मेवाड़ के पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने तथा ट्रैवल ट्रेड पर विस्तार से चर्चा हुई। RTTF Udaipur 2027 का आयोजन 9 से 11 जनवरी 2027 ओकेजन गार्डन, सौभागपुरा, उदयपुर में होगा। रोड शो में पूरे मेवाड़ के पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर आयोजक कमल शाह, होटल एसोसिएशन कुंभलगढ़ के अध्यक्ष भरत पाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष जमना शंकर…
Read More
बीसीआई उत्सव एवं बीसीआई युवा की जॉइंट वर्कप्लेस विजिट संपन्न

बीसीआई उत्सव एवं बीसीआई युवा की जॉइंट वर्कप्लेस विजिट संपन्न

क्वांटा लैब में सदस्यों ने शेयर किए एक्सपीरियंस, नेटवर्किंग और बिजनेस कोलैबोरेशन के नए अवसरों पर हुआ डिस्कशन उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के उत्सव एवं युवा चैप्टर की ओर से जॉइंट वर्कप्लेस विजिट का आयोजन 29 सितंबर को क्वांटा लैब में किया गया। विजिट बीसीआई उत्सव के मेंबर राहुल कुमावत और बीसीआई युवा के मेंबर रोहित पालीवाल की वर्कप्लेस फर्स्ट फ्लोर, अरबुदा इलेक्ट्रिक बिल्डिंग, पुलां, भुवाणा स्थित क्वांटा लैब में हुई। इस विजिट में बीसीआई सदस्यों ने एक-दूसरे के वर्कप्लेस और बिजनेस एक्टिविटीज को करीब से जाना। इस दौरान सदस्यों ने अपने एक्सपीरियंस शेयर किए और नए बिजनेस कनेक्शन…
Read More
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के 97वें जन्मदिन पर सुर संगम द्वारा स्वर सुमन अर्पित किए

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के 97वें जन्मदिन पर सुर संगम द्वारा स्वर सुमन अर्पित किए

udaipur . नाम गुम जाएगा, चेहरा ये बदल जाएगा, मेरी आवाज़ ही पहचान है,गर याद रहे.....जैसे अमर गीतों को स्वर देने वाली पार्श्वगायिका लता मंगेशकर के 97वें जन्मदिन पर सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संगीत संध्या का आयोजन किया गया। संयोजिका वीनू वैष्णव ने बताया कि संगीत संध्या के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं आर न्यूज़ चैनल के चीफ़ एडिटर प्रकाश शर्मा थे । सर्वप्रथम लता मंगेशकर के 97वें जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अपने उद्बोधन में प्रकाश शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पत्रकारिता पेशे में अपने आप को…
Read More
error: Content is protected !!