Month: September 2026

उदयपुर में दस दिवसीय राम लीला, नवरात्री में राममय होगी मेवाड़ धरा

उदयपुर में दस दिवसीय राम लीला, नवरात्री में राममय होगी मेवाड़ धरा

9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक निम्बार्क कॉलेज मैदान में होगा मंचन दशहरे पर 20 को सेक्टर 14 में कल्लाजी बावजी चैराहे पर रावण दहन उदयपुर, 29 सितम्बर। “रामो विग्रहवान् धर्मः साधुः सत्यपराक्रमः। राजा सर्वस्य लोकस्य देवानामिव वासवः॥” (श्रीमद् वाल्मीकि रामायण, अरण्यकाण्ड, सर्ग 37, श्लोक 13) अर्थात श्रीराम स्वयं साकार रूप में धर्म हैं। वे साधु स्वभाव वाले और सत्य के पराक्रमी रक्षक हैं। वे समस्त लोक के राजा हैं, जैसे देवताओं के राजा इंद्र हैं। सत्य, मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और लोकमंगल की प्रतिमूर्ति भगवान श्रीराम की यही दिव्य जीवनगाथा सदियों से भारतीय जनमानस को संस्कारित करती आई है। उन्हीं…
Read More
272 प्लॉट प्रकरण पर मेयर सिंघवी बोले, निगम की परमिशन से मकान बनाने वालों की गलती नहीं

272 प्लॉट प्रकरण पर मेयर सिंघवी बोले, निगम की परमिशन से मकान बनाने वालों की गलती नहीं

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले- अधिकारियों की भूमिका की गहन जांच हो; टूटी सड़कों और पार्किंग की खामियां भी स्वीकार, पेयजल सुधार को बताया प्राथमिकता उदयपुर, 28 सितंबर : नगर निगम के नए महापौर पारस सिंघवी, उपमहापौर दिनेश भट्ट और भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय राजनीतिक मुद्दों के साथ शहर से जुड़े सवालों पर भी जवाब दिए। पत्रकारों ने 272 भूखंड प्रकरण, बदहाल सड़कों, पार्किंग और पेयजल व्यवस्था को लेकर महापौर से सीधे सवाल किए। सबसे अहम बयान 272 प्लॉट प्रकरण को लेकर सामने आया। सिंघवी ने कहा कि निगम की अनुमति लेकर…
Read More
2 करोड़ रिश्वत केस: एएसपी ने सोने की घड़ी-बैंगल गायब की!

2 करोड़ रिश्वत केस: एएसपी ने सोने की घड़ी-बैंगल गायब की!

तीन दिन के रिमांड में पूछताछ के दौरान कई खुलासे; परिवादी का आरोप- जब्ती रिकॉर्ड में नहीं दिखाया, 30 सितंबर से पहले रुपए देने को कहा था उदयपुर, 28 सितम्बर : 272 प्लॉट प्रकरण में दो करोड़ रुपए की कथित रिश्वत के मामले में गिरफ्तार एसओजी के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी और कथित दलाल सज्जन सिंह जैन से एसीबी की पूछताछ में मामले की परतें खुल रही हैं। तीन दिन के रिमांड के दौरान सामने आए तथ्यों के बीच परिवादी निरंजन मोगरा ने एएसपी पर घर से जब्त सोने की घड़ी, बैंगल और डीवीआर को रिकॉर्ड में नहीं दर्शाने…
Read More
लक्ष्मी मीणा का राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में चयन, गांव की पहली बालिका बनीं

लक्ष्मी मीणा का राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में चयन, गांव की पहली बालिका बनीं

-जिला स्तरीय उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उदयपुर टीम में मिली जगह उदयपुर, 28 सितम्बर। कुराबड़ ब्लॉक की शिशवी ग्राम पंचायत के जनजाति बहुल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊंकार की छात्रा लक्ष्मी मीणा का झुंझुनू में आयोजित होने वाली 70वीं 19 वर्षीय राज्य स्तरीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। लक्ष्मी का चयन जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तर पर उदयपुर टीम में हुआ है। वह झुंझुनू में आयोजित प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना बत्रा ने बताया कि लक्ष्मी मीणा ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते…
Read More
उदयपुर में पहली बार दस दिवसीय राम लीला, बोहरा गणेशजी को निमंत्रण के साथ तैयारियों का शुभारंभ

उदयपुर में पहली बार दस दिवसीय राम लीला, बोहरा गणेशजी को निमंत्रण के साथ तैयारियों का शुभारंभ

-9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक निम्बार्क कॉलेज मैदान में होगा मंचन उदयपुर, 28 सितम्बर। लंबे अंतराल के बाद उदयपुर में एक बार फिर राम लीला का आयोजन होने जा रहा है। श्री रामलीला समिति, उदयपुर के बैनर तले होने वाले इस आयोजन की निर्विघ्न सफलता के लिए समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को शहर के आराध्य प्रथम पूज्य बोहरा गणेशजी के चरणों में निमंत्रण पत्र अर्पित कर आशीर्वाद लिया और तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ किया। श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी के नेतृत्व में सचिव भंवरलाल शर्मा, संयोजक डॉ. विजय प्रकाश विप्लवी, समन्वयक अशोक बाबेल, पूर्व पार्षद दिनेश गुप्ता,…
Read More
बीसीआई उत्सव एवं बीसीआई युवा की संयुक्त वर्कप्लेस विजिट आज  क्वांटा लैब में

बीसीआई उत्सव एवं बीसीआई युवा की संयुक्त वर्कप्लेस विजिट आज  क्वांटा लैब में

-क्वांटा लैब में सदस्य साझा करेंगे अनुभव, बढ़ेंगे नेटवर्किंग और व्यावसायिक सहयोग के अवसर उदयपुर। बिजनेस सर्किल इंटरनेशनल (बीसीआई) के उत्सव एवं युवा चैप्टर की ओर से जॉइंट वर्कप्लेस विजिट का आयोजन आज 29 सितंबर को सुबह 11 बजे क्वांटा लैब, फर्स्ट फ्लोर, अरबुदा इलेक्ट्रिक बिल्डिंग, पुलां, भुवाणा, उदयपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम में बीसीआई सदस्य एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र को करीब से जानने के साथ व्यावसायिक अनुभव साझा करेंगे और नए व्यावसायिक अवसरों पर संवाद करेंगे। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट बीसीआई की नियमित गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य सदस्यों को…
Read More
नई पीढ़ी को समाज से जोड़ना हमारा प्रमुख उद्देश्य : हरीश राजानी

नई पीढ़ी को समाज से जोड़ना हमारा प्रमुख उद्देश्य : हरीश राजानी

- 4 अक्टूबर को रानी विलेज में होगा सिंधी समाज JSP का जनरल बोर्ड महासम्मेलन -समाज की मजबूती के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी : प्रताप राय चुघ उदयपुर। सिंधी समाज उदयपुर (JSP) ji की ओर से आगामी 4 अक्टूबर को रानी विलेज, फतेहसागर रोड, रानी रोड, उदयपुर में जनरल बोर्ड महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। महासम्मेलन को लेकर समाज में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अधिक से अधिक परिवारों एवं समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए एरिया-वाइज समाज के प्रतिनिधियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा। सिंधी समाज उदयपुर JSP के अध्यक्ष हरीश राजानी…
Read More
महाराणा भूपाल कॉलेज पूर्व छात्र परिषद स्नेह मिलन में स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेषज्ञ संवाद

महाराणा भूपाल कॉलेज पूर्व छात्र परिषद स्नेह मिलन में स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेषज्ञ संवाद

उदयपुर, 28 सितम्बर। महाराणा भूपाल कॉलेज पूर्व छात्र परिषद स्नेह मिलन कॉलेज के विवेकानंद सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रो. महीप भटनागर ने की। कार्यक्रम में लगभग 53 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मोना सूद सहित अन्य अतिथियों एवं समिति पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन विपिन कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा समिति की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। मुख्य विशेषज्ञ वक्ता आर एन टी मेडिकल कॉलेज की डॉ. मोना सूद ने डायबिटीज एवं…
Read More
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सेवा सेतु शिविर 28 से 30 सितम्बर तक

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सेवा सेतु शिविर 28 से 30 सितम्बर तक

उदयपुर, 28 सितम्बर। भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के दिशा-निर्देशानुसार जिले में 28 से 30 सितंबरतक ब्लॉक स्तर पर सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि शिविरों में सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियों (आईईसी) के तहत विभाग की प्रमुख योजनाओं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई ) तथा वन नेशन वन राशन कार्ड (ओएनओआरसी) की पोर्टेबिलिटी व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। शिविरों में…
Read More
विधायक ताराचंद जैन का कहना, जांच का दायरा बढ़ाएं और रिटायर्ड हाईकोर्ट जज की निगरानी में कराई जाए  

विधायक ताराचंद जैन का कहना, जांच का दायरा बढ़ाएं और रिटायर्ड हाईकोर्ट जज की निगरानी में कराई जाए  

272 भूखंड प्रकरण में अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उदयपुर, 28 सितंबर (पंजाब केसरी): नगर निगम के चर्चित 272 भूखंड प्रकरण में विधायक ताराचंद जैन ने जांच का दायरा बढ़ाने की मांग की है। जैन का कहना है कि मामले में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन पट्टे जारी करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच जरूरी है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार प्रकरण में 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच जारी है। जैन ने मांग की कि पूरे मामले की जांच रिटायर्ड हाईकोर्ट जज की निगरानी में कराई जाए। उन्होंने…
Read More
error: Content is protected !!