उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक देबारी के सौजन्य से ग्राम पंचायत बिछड़ी क्षेत्र के उदयसागर रोड पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामीणों और युवाओं को जागरूक करना है। कार्यक्रम में हिंदुस्तान जिंक देबारी की सीएसआर हेड रुचिका चावला, पूर्व सरपंच नंदलाल वेद, सरपंच पति धर्मचंद गमेती, देबारी के पूर्व उपसरपंच चंदन सिंह देवड़ा, सीएसआर अधिकारी अर्पणा व्यास, समाधान परियोजना मैनेजर निर्मल सिंह, कोऑर्डिनेटर पन्नालाल मेघवाल सहित मुकेश जाट, अजय, कैलाश डांगी, कपिल पुरोहित और प्रदीप कुमावत आदि मौजूद रहे। इस दौरान जिंक कौशल केंद्र के बालक-बालिकाओं के साथ समाधान योजना से जुड़ी महिलाएं व पुरुष भी शामिल हुए। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सघन वृक्षारोपण के साथ हरियाली की नई पहल
