महापौर पारस सिंघवी ने इंदौर पहुंचकर गुरुदेव सुधा सागर जी का लिया आशीर्वाद

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 29 सितम्बर। गुरुदेव सुधा सागर जी के दीक्षा दिवस के अवसर पर दर्शन एवं आशीर्वाद लेने के लिए नगर निगम उदयपुर के नवनियुक्त महापौर पारस सिंघवी एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरुदेव के चरण कमलों को धोकर विधिवत पूजन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि महापौर सिंघवी ने गुरुदेव से आशीर्वाद लेकर समाज एवं शहर के कल्याण और विकास के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व पार्षद राकेश जैन सहित महावीर, श्रीपाल जैन, संजय गंगावत एवं कमलेश जैतावत भी मौजूद रहे। सभी ने गुरुदेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

गुरुदेव के दीक्षा दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महापौर पारस सिंघवी ने इस अवसर को आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी बताते हुए गुरुदेव के सान्निध्य को सौभाग्यपूर्ण बताया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!