Month: September 2026

पशुओं में भी होता है हृदय रोग

पशुओं में भी होता है हृदय रोग

-जिले में प्रतिवर्ष अनुमानित 18 से 20 पशु ट्रोमेटिक पेरिकार्डाइटिस रोग से होते है ग्रस्त उदयपुर, 29 सितंबर। प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को पूरे विश्व में विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य और दिल की बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय नवानिया के जनस्वास्थ्य विभाग के सहायक आचार्य डॉ सुरेंद्र छंगाणी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पशुओं के आर्थिक विकास और दूध उत्पादन ही नहीं बल्कि उनके हृदय का भी विशेष महत्त्व होता है। पशुओं में भी हृदय रोग जैसे कार्डियोमायोपैथी रोग होते हैं।…
Read More
1 अक्टूबर से लागू होंगे जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) अधिनियम, 2026 के प्रावधान

1 अक्टूबर से लागू होंगे जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) अधिनियम, 2026 के प्रावधान

जन्म-मृत्यु के देरी से पंजीकरण नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव उदयपुर, 29 सितम्बर। भारत सरकार द्वारा जारी जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) अधिनियम, 2026 के प्रावधान राजस्थान में 1 अक्टूबर 2026 से पूर्णतः प्रभावी होंगे। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं जिला कलक्टर, उदयपुर गौरव अग्रवाल ने जिले के संबंधित अधिकारियों को संशोधित प्रावधानों की अनिवार्य रूप से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संशोधित अधिनियम की धारा 13(3) एवं 13(3।) के तहत एक वर्ष से अधिक विलंब से होने वाले जन्म-मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। एक से दो वर्ष तक विलंब पर सक्षम…
Read More
विषमता त्यागकर समता भाव अपनाना ही सच्चा जैनत्वःडॉ. सुरेंद्र मुनि

विषमता त्यागकर समता भाव अपनाना ही सच्चा जैनत्वःडॉ. सुरेंद्र मुनि

उदयपुर, 24 सितम्बर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में देवेन्द्र धाम स्थित भगवान महावीर समवशरण में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेंद्र मुनि ने कहा कि विषमता को छोड़कर समता को धारण करना ही वास्तविक जैनत्व है। जहां विषमता संसार को बढ़ाती है, वहीं समता मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है। समत्व ही योग है, समत्व ही सामायिक है और यही आत्मा का शुद्ध स्वरूप है। मुनिश्री ने वर्तमान मानवीय व्यवहार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज का मनुष्य छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित होकर आगबबूला हो जाता है और समता भाव का त्याग कर…
Read More
’सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल को क्वालिटी फोरम का गोल्ड अवार्ड’

’सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल को क्वालिटी फोरम का गोल्ड अवार्ड’

उदयपुर। सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नवाचार को क्वालिटी फोरम द्वारा गोल्ड अवार्ड से नवाजा गया है। संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने विजेता टीम को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बताया कि इस वर्ष के कन्वेंशन आफ क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स के 25वे संस्करण में प्रथम बार विद्यालयों को प्रतिनिधित्व का अवसर दिया गया था जिसमें नीरजा मोदी की के बाल वैज्ञानिक एवंत गुगलिया, शौर्य आचार्य एवं कुशल शर्मा ने अपना प्रोटोटाइप एवरीव्हेयर इलेक्ट्रिसिटी प्रस्तुत किया जिसको कन्वेंशन में खूब सराहना मिली। विद्यालय की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने विद्यालय की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए…
Read More
उदयपुर में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

उदयपुर में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

-हलवाई समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरीश भट्ट का हुआ सम्मान, 550 लोगों ने उठाया लाभ उदयपुर। हलवाई व्यापार कल्याण संस्था एवं के.डी. हॉस्पिटल, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आर.एन.टी. ऑडिटोरियम में किया गया। इस शिविर में शहर के वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों सहित लगभग 550 लोगों ने उपस्थित होकर स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान हलवाई व्यापार कल्याण संस्था (राजस्थान) के प्रदेश अध्यक्ष हरीश भट्ट का उनके संगठन के 250 सदस्यों की उपस्थिति में नागरिक अभिनंदन एवं विशेष सम्मान किया गया। शिविर में लिवर, फेफड़े, मस्तिष्क (न्यूरोलॉजी), हृदय (हार्ट) और कैंसर जैसी…
Read More
बाहरी प्रभावों से नहीं, आत्मा के स्वभाव में रहकर मिलेगी शांति रू साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

बाहरी प्रभावों से नहीं, आत्मा के स्वभाव में रहकर मिलेगी शांति रू साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में मंगलवार को आयोजित नियमित व्याख्यान में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने आत्मिक शांति और अनुभूति का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि जीवन में शांति और समाधि चाहिए तो आत्मा में रहना सीखना होगा। शरीर, इंद्रियों और बाहरी पदार्थों में अधिक उलझाव जीवन में अशांति और कष्ट का कारण बनता है। उन्होंने चूड़ियों का उदाहरण देते हुए कहा कि एक चूड़ी से आवाज नहीं होती, आवाज के लिए दो या अधिक चूड़ियां आवश्यक हैं। इसी प्रकार आत्मा जब बाहरी पदार्थों में उलझती है तो जीवन में अनेक प्रकार का कोलाहल पैदा होता है। साध्वीश्री ने…
Read More
लायंस क्लब उदयपुर का पारिवारिक मिलन समारोह, 11 शिक्षकों का हुआ सम्मान

लायंस क्लब उदयपुर का पारिवारिक मिलन समारोह, 11 शिक्षकों का हुआ सम्मान

उदयपुर। लायंस क्लब उदयपुर की ओर से 27 सितंबर को गुलमोहर विला में पारिवारिक मिलन समारोह एवं शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में क्लब सदस्यों और उनके परिवारों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों, मस्ती और रात्रिभोज का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने आपसी सौहार्द के साथ समय बिताया। कार्यक्रम में क्लब की आधिकारिक यात्रा के साथ शिक्षक दिवस समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन बसंती वर्मा एवं जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन बालकृष्ण उपस्थित रहे। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले…
Read More
राष्ट्रभक्ति के सुरों में गूंजा उदयपुर, गुरुकुल विद्यालय बना विजेता

राष्ट्रभक्ति के सुरों में गूंजा उदयपुर, गुरुकुल विद्यालय बना विजेता

-वरदान विद्यालय द्वितीय और सेंट जोसेफ विद्यालय तृतीय स्थान पर; प्रांतीय स्तर पर मेवाड़ का प्रतिनिधित्व करेगा गुरुकुल उदयपुर। भारत विकास परिषद मेवाड़ के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। हिंदी एवं संस्कृत में प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सुर, तालमेल, अनुशासन और प्रभावशाली प्रस्तुति के आधार पर गुरुकुल उच्च माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वरदान उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-14 ने द्वितीय तथा सेंट जोसेफ विद्यालय ने तृतीय…
Read More
गाड़ियों का रोमांच, परिवार का मनोरंजन और बच्चों की शिक्षा का संकल्प,उदयपुर में 3-4 अक्टूबर को ‘रफ्तार 3.0’

गाड़ियों का रोमांच, परिवार का मनोरंजन और बच्चों की शिक्षा का संकल्प,उदयपुर में 3-4 अक्टूबर को ‘रफ्तार 3.0’

-फील्ड क्लब में सजेगा भव्य ऑटो एक्सपो, 20 से अधिक ब्रांड्स के वाहन होंगे प्रदर्शित; अंबेरी स्कूल में बनेंगी छह नई कक्षाएं उदयपुर। ऑटोमोबाइल के शौकीनों, परिवारों और समाजसेवा से जुड़ने के इच्छुक लोगों के लिए उदयपुर में 3 एवं 4 अक्टूबर को ‘रफ्तार 3.0’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल 206 की ओर से फील्ड क्लब में आयोजित होने वाला यह आयोजन ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का अनूठा संगम होगा। आयोजन में 20 से अधिक प्रमुख ऑटोमोबाइल ब्रांड्स के चार पहिया और दो पहिया वाहन एक ही मंच पर प्रदर्शित किए जाएंगे। बीएमडब्ल्यू, टोयोटा, विनफास्ट,…
Read More
हंसी-खुशी और मस्ती के रंग में रंगी रोटरी मेवाड़ की यादगार शाम

हंसी-खुशी और मस्ती के रंग में रंगी रोटरी मेवाड़ की यादगार शाम

-फैमिली गेट-टुगेदर में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने लिया मनोरंजक खेलों का आनंद उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर मेवाड़ की ओर से रविवार को विक्टोरिया मेंशन, सुखेर रोड पर भव्य फैमिली गेट-टुगेदर एवं मस्ती कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम 5 बजे शुरू हुए इस आयोजन में क्लब सदस्यों ने परिवार सहित उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों एवं उनके परिवारों को एक मंच पर लाकर आपसी मेल-जोल, मित्रता और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करना रहा। क्लब अध्यक्ष डॉ.हिमांशु गुप्ता ने बताया कि आयोजन के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेल, पारिवारिक गतिविधियां, हास्य-विनोद और मस्ती से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किए गए।…
Read More
error: Content is protected !!