मतदान केंद्र पर मोबाइल के साथ प्रवेश वर्जित
पहचान पत्र की सॉफ्ट या फोटोकॉपी स्वीकार नहीं उदयपुर, 8 सितम्बर। नगर निकाय चुनाव- 2026 के तहत प्रथम चरण का मतदान बुधवार को होना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों पर पारदर्शिता, सुरक्षा और निष्पक्षता को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों पर मोबाइल के साथ प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जारी मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य रहेगा। मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं होने पर 11 अन्य वैकल्पिक फोटो युक्त पहचान पत्र मान्य होंगे। इसमें…
