साधनों से नहीं, सही दृष्टि से मिलती है सफलता : प्रशांत अग्रवाल
उदयपुर, 9 सितम्बर। नारायण सेवा संस्थान में चल रही ‘अपनों से अपनी बात’ में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने भगवान गणेश से जुड़े प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से जीवन में बुद्धि, विनम्रता, माता-पिता के सम्मान और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफलता केवल साधनों या सामर्थ्य से नहीं, बल्कि सही दृष्टि और विवेक से मिलती है। उन्होंने गणेश और कार्तिकेय की पृथ्वी परिक्रमा की कथा सुनाते हुए बताया कि प्रथम पूज्य बनने के लिए दोनों भाइयों के समक्ष पूरी पृथ्वी की परिक्रमा करने की शर्त रखी गई। कार्तिकेय अपने मयूर पर सवार होकर पृथ्वी की…
