सेवा संकल्प अभियान के तहत गणगौर घाट पर नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
उदयपुर, 20 सितंबर 2026। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र (WZCC), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत रविवार 20 सितंबर 2026 शाम उदयपुर के ऐतिहासिक गणगौर घाट पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। पिछोला झील के घाट पर प्रस्तुत इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा उदयपुर की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने कहा कला के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को आमजन तक पहुंचाना संस्कृति की महत्वपूर्ण भूमिका है। नुक्कड़ नाटक…
