आचार्य शिवमुनिजी की 85वीं जन्म जयंती मनाई, साधना और संयम का दिया संदेश
गोगुंदा। कस्बे के ब्रह्मपुरी स्थित स्थानकवासी जैन स्थानक में रविवार को आध्यात्मिक चातुर्मास के तहत धर्मसभा हुई। इसमें श्रमण संघीय आचार्य सम्राट शिवमुनिजी महाराज साहब की 85वीं जन्म जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। धर्मसभा में साधु-साध्वियों ने आचार्य शिवमुनिजी के जीवन, तप, ज्ञान, साधना और आध्यात्मिक चिंतन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगल कामना की। महाश्रमण जिनेन्द्र मुनि काव्यतीर्थ ने अपने प्रवचन कहा कि आचार्य शिवमुनिजी महाराज साहब का जीवन आध्यात्म, तप और साधना का प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं को संयम एवं…
