विद्यापीठ:- विद्यापीठ को बदनाम करने का प्रयास
समाचार पत्रों में छपी खबरों का किया खंडन पूर्व कुलपति के कार्यकलापों के कारण संस्थान आर्थिक संकट में - कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर उदयपुर 19 सितम्बर / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर ने शनिवार को प्रेसवार्ता में एक समाचार पत्र में छपी खबर को खंडन करते हुए कहा कि कुछ निजी स्वार्थो के एवं विद्यापीठ की छवि को धूमिल करने के प्रयास में बाहरी एवं पूर्व अधिकारियों द्वारा इस तरह की खबरों को प्रकाशित किया जा रहा है। आज यहॉ का कार्यकर्ता अपने वेतन के लिए तरस रहा है। पूर्व कुलपति को संस्था हित में हटाया गया…
