शहीद भगत सिंह की याद में जी6 फार्मेसी पर रक्तदान शिविर आज
- 27 सितंबर को सुबह 8.30 से दोपहर 3 बजे तक होगा आयोजन, छह वर्षों से लगातार हो रहा शिविर उदयपुर, 26 सितंबर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर जी6 फार्मेसी एवं रक्तदाता युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला स्वैच्छिक रक्तदान शिविर रविवार, 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। शिविर में युवाओं के साथ युवतियां भी बढ़-चढक़र भाग लेकर रक्तदान करेंगी। जी6 फार्मेसी के कपिल शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन लगातार छह वर्षों से किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में युवा एवं आमजन इसमें भाग लेकर जरूरतमंद मरीजों के…
