सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक से गीर नस्ल की बछड़ी का जन्म
विकसित भारत -जन सेवा अभियान के तहत बड़गांव उपखंड में पशुपालन विभाग की अभिनव पहल उदयपुर, 26 सितम्बर। पशुपालकों की आय में वृद्धि, पशुधन की आनुवंशिक गुणवत्ता में सुधार एवं गुणवत्तापूर्ण मादा संतति प्राप्त करने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा आधुनिक पशु प्रजनन तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में बड़गांव उपखंड के ग्राम इसवाल में सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक से गीर नस्ल की स्वस्थ बछड़ी का जन्म हुआ है। ग्राम इसवाल निवासी पशुपालक जमुना शंकर जोशी की गीर नस्ल की गाय में पशुपालन विभाग, बड़गांव के पशुधन निरीक्षक विकास पवार द्वारा सेक्स सॉर्टेड गीर सीमन से…
