Day: September 17, 2026

उदयपुर के प्रेम नगर में पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर जलाया गया ‘आशीर्वाद का दीया’, दीर्घायु की कामना

उदयपुर के प्रेम नगर में पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर जलाया गया ‘आशीर्वाद का दीया’, दीर्घायु की कामना

उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को झीलों की नगरी उदयपुर में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस मौके पर शहर के प्रेम नगर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नगरवासियों ने एकत्रित होकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रदेश भाजपा के आह्वान पर 'सेवा ही संकल्प' अभियान के तहत प्रेम नगर में शाम को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने अपने-अपने घरों और सार्वजनिक स्थल पर 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्वलित किया। दीप जलाकर…
Read More
नगर निगम महापौर चुनाव में क्रॉस वोटिंग की अटकलें

नगर निगम महापौर चुनाव में क्रॉस वोटिंग की अटकलें

उदयपुर। नगर निगम चुनाव 2026 में महापौर पद के लिए भाजपा द्वारा चुने गए पारस सिंघवी को लेकर आगामी 21 सितम्बर को होने वाले मतदान में क्रॉस वोटिंग की आशंकाएं जताई जा रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज है कि पारस सिंघवी का नाम महापौर के लिए चुने जाने और इस दौड में आगे रहे प्रमोद सामर व दिनेश भट्ट को साइड में करने से उनके समर्थकों में खासी नाराजगी है और इसका असर सीधे सीधे आगामी दिनों होने वाले वोटिंग में देखा जा सकता है। पार्टी सूत्रों की माने तो बुधवार सुबह पारस सिंघंवी से महापौर पद के…
Read More
उदयपुर में अलग अलग जगह से दो युवक व चार युवतियां लापता

उदयपुर में अलग अलग जगह से दो युवक व चार युवतियां लापता

उदयपुर। शहर के अलग अलग क्षेत्र से दो युवक और चार युवतियां अलग अलग समय लापता हो गए। संबंधित पुलिस थानों में इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अब लापता युवक युवतियों को तलाश रही है। सूरजपोल थानांतर्गत रेलवे स्टेशन कॉलोनी इंद्रा नगर बीडा से बिना बताएं निकले युवक के घर नहीं लौटने पर उसके लापता होने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडित ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका चचेरा भाई 15 सितम्बर को दोपहर करीब एक बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया जो वापस नहीं लौटा। आसपास काफी तलाश करने…
Read More
उदयपुर हवाई अड्डे पर यात्री सेवा अभियान 2026 का भव्य शुभारंभ

उदयपुर हवाई अड्डे पर यात्री सेवा अभियान 2026 का भव्य शुभारंभ

उदयपुर। महाराणा प्रताप हवाई अड्डा डबोक उदयपुर पर यात्री सेवा अभियान का गुरुवार को अत्यंत गरिमामयी और उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विमानपत्तन निदेशक सांवर मल सिंगारिया और एयरपोर्ट पर कार्यरत एयरलाइन्स एवं अन्य एजेंसियों के प्रभरियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। इस अवसर पर उपस्थित भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (भाविप्रा), विभिन्न एयरलाइंस और हवाई अड्डे पर कार्यरत अन्य सभी सहयोगी एजेंसियों के कार्मिकों ने राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया। शुभारंभ के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस 24 दिवसीय अभियान के मुख्य उद्देश्यों से अवगत कराया गया और यात्रियों की सेवा में…
Read More
निर्माण जीवन को संवारता है, अहंकार लंका को भी राख कर देता है : प्रशांत अग्रवाल

निर्माण जीवन को संवारता है, अहंकार लंका को भी राख कर देता है : प्रशांत अग्रवाल

उदयपुर, 17 सितम्बर। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के सानिध्य में चल रही ‘अपनों से अपनी बात’ कथा का गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर समापन हुआ। कथा में शिल्प, कर्म, संयम, सेवा और जीवन में सकारात्मक शक्तियों के सदुपयोग से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से जीवनोपयोगी संदेश दिए गए। प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि संसार में कोई भी वस्तु अपने आप नहीं बनती। हर निर्माण के पीछे किसी न किसी कारीगर के श्रम, कौशल और समर्पण की भूमिका होती है। इसलिए निर्माण करने वाले हाथों का सम्मान करना ही विश्वकर्मा पूजा का वास्तविक भाव है। उन्होंने विश्वकर्मा जी…
Read More
अध्यक्ष चुनाव की खींचतान के बीच भाजपा पार्षद राजेश चपलोत की प्रॉपर्टी पर नोटिस

अध्यक्ष चुनाव की खींचतान के बीच भाजपा पार्षद राजेश चपलोत की प्रॉपर्टी पर नोटिस

देवी लीला पैलेस’ पर अवैध निर्माण व भू-उपयोग को लेकर कार्रवाई, एक दिन में दस्तावेज पेश करने के निर्देश; समयावधि को लेकर उठे सवाल फतहनगर। नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चल रही राजनीतिक सरगर्मियों के बीच नगरपालिका प्रशासन की एक कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है। नगरपालिका प्रशासन ने भाजपा पार्षद एवं अध्यक्ष पद की निर्दलीय उम्मीदवार श्रीमती ममता चपलोत के पति राजेश चपलोत की प्रॉपर्टी देवीलीला पैलेस’ पर अवैध निर्माण एवं भू-उपयोग से संबंधित नोटिस चस्पा किया है। नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ की ओर से जारी आदेश क्रमांक न.पा.फ.स./2026-27/2606, दिनांक 17 सितंबर 2026 में राजस्थान नगरपालिका…
Read More
गणगौर घाट पर गूंजी दिवेर विजय की गाथा

गणगौर घाट पर गूंजी दिवेर विजय की गाथा

—शौर्यपूर्ण नुक्कड़ नाटक का भव्य मंचन —संभाग स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का ओजस्वी प्रस्तुतीकरण उदयपुर, 17 सितम्बर। मेवाड़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरा पिछोला झील के प्रसिद्ध गणगौर घाट पर गुरुवार शाम एक अनूठे और प्रेरणादायक आयोजन के बीच मेवाड़-मुगल संघर्ष के निर्णायक मोड़—दिवेर युद्ध पर आधारित नुक्कड़ नाटक का पहला सार्वजनिक मंचन संपन्न हुआ। प्रताप गौरव केन्द्र 'राष्ट्रीय तीर्थ' के तत्वावधान में तैयार किए गए इस नाटक ने उपस्थित दर्शकों के दिलों में देशभक्ति और स्वाभिमान की अलख जगा दी। जैसे ही युवा कलाकारों ने “जैसा कि होता आया है, अब वैसा ना होने देंगे, लाज बचाई थी जिसने,…
Read More
ईपीएफओ में सामाजिक सुरक्षा का दायरा होगा और व्यापक

ईपीएफओ में सामाजिक सुरक्षा का दायरा होगा और व्यापक

अनिवार्य कवरेज हेतु वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार प्रतिमाह देशभर में 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा कवरेज का लाभ उदयपुर, 17 सितम्बर । भारत सरकार ने श्रमिकों एवं कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के व्यापक दायरे में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अंतर्गत अनिवार्य कवरेज हेतु वैधानिक वेतन सीमा को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय 17 सितम्बर 2026 से प्रभावी किया गया है। क्षेत्रीय आयुक्त-  II रोनक जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता…
Read More
अहंकार मिटे, विनम्रता खिले तो जीवन बने धर्ममय : पंडित रविकीर्ति

अहंकार मिटे, विनम्रता खिले तो जीवन बने धर्ममय : पंडित रविकीर्ति

महावीर भवन में उत्तम मार्दव धर्म दिवस पर श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा, दस लक्षण धर्म विधान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब उदयपुर। दिगंबर जैन समाज की ओर से हिरणमगरी से. 14 स्थित महावीर भवन में पर्युषण पर्व के द्वितीय दिन उत्तम मार्दव धर्म दिवस पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ धर्मसभा का आयोजन हुआ। प्रातःकाल श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा विधिपूर्वक संपन्न हुई। शांतिधारा का पुण्यार्जन गेहरी लाल देवड़ा परिवार को प्राप्त हुआ। धर्मसभा में पंडित रविकीर्ति ने उत्तम मार्दव धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि जीवन में मृदुता, नम्रता, कोमलता एवं अहंकारहीनता का भाव होना ही उत्तम…
Read More
भक्तामर अनुष्ठान कलियुग का कल्पवृक्ष, श्रद्धा से मिलता है आत्मबलःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

भक्तामर अनुष्ठान कलियुग का कल्पवृक्ष, श्रद्धा से मिलता है आत्मबलःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

भगवान ऋषभदेव ने मानव समाज को दिया स्वावलंबन और आध्यात्मिक साधना का संदेश उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, कुम्हारवाड़ा के तत्वावधान में देवेंद्र धाम स्थित महावीर समवशरण में आयोजित धर्मसभा में पूज्य डॉ. सुरेन्द्र मुनि जी ने प्रभु आदिनाथ की स्तुति स्वरूप भक्तामर अनुष्ठान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। धर्मसभा में प्रवचन देते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने जैन धर्म के अवसर्पिणी काल के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के जीवन-दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान ऋषभदेव महान आदिकर्ता थे, जिन्होंने मानव समाज को सुव्यवस्थित जीवन…
Read More
error: Content is protected !!