महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति ने चलाया स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान
उदयपुर, 28 जुलाई 2026 महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के तत्वावधान में मंगलवार प्रातः मोहनलाल सुखाड़िया स्मारक, दुर्गा नर्सरी परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रातः 7:00 बजे सड़कों पर झाड़ू लगाकर कूड़ा-कचरा साफ किया तथा आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा तथा समिति के स्टेट कोऑर्डिनेटर श्याम सुंदर जोशी ने आधुनिक राजस्थान के निर्माता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर…
