उदयपुर, 16 अगस्त। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। शनिवार रात दोनों नेता चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए उदयपुर पहुंचे थे। उदयपुर में रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह उदयपुर से निम्बाहेड़ा के लिए प्रस्थान किया। अपराह्न में कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से दोनों नेताओं ने वायुसेना के विशेष विमान से अलवर के लिए प्रस्थान किया।
इस अवसर पर वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, पूर्व डिप्टी मेयर पारस सिंघवी, समाजसेवी श्री कृष्ण गोपाल पालीवाल, पूर्व विधायक नानालाल अहारी, दलीचंद डांगी एवं पूर्व महापौर श्रीमती रजनी डांगी उपस्थित रहे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री जितेंद्र सोनी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) श्री विजय कुमार सिंह, उदयपुर जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन एवं मावली उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
