उदयपुर, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शहर में देशभक्ति के माहौल में उदयपुर जिला टेंट व्यवसायी समिति द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो से शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
समिति के अध्यक्ष सुधीर चावत ने बताया कि देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत माहौल में स्वतन्त्रता दिवस पर शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में समिति के सभी सदस्य सफेद परिधान एव तिरंगे रंग मे रंगे परिवारजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे मार्ग को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। यात्रा में देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। इस यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना तथा देश की एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।भव्य तिरंगा यात्रा के समापन पर सभी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
महामंत्री कमलेश पोखरना ने उदयपुर जिला टेंट व्यवसायी समिति ने अपनी व्यावसायिक जिम्मेदारी के साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की है। समिति की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा चेतक से शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए ओपेरा गार्डन पर सम्पन्न हुई। यात्रा का सफलता पूर्वक आयोजन भूपेन्द्र जैन अनिष् चौधरी महेंद्र जैन कमल शर्मा आदि की कमेटी द्वारा किया किया गया। यात्रा मे संरक्षक अर्जुन खोखावत,अनिल वैद् धर्मेश नवलखा, लव कुमार आमेटा, रमेश माली, महेश प्रजापत असलम भाई व नलीन वैद् सहित आदि मौजूद रहे। महासचिव सुनिल हिंगड़ ने बताया कि तिरंगा यात्रा के समापन पर आयोजित समारोह मे बेस्ट तिरंगा कपल एव ड्रेसिंग रूपलाल डागी, अजय सिंह व कमलेश पोखरना दम्पति को क्रमश: प्रथम,द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिये गए।यात्रा मे भाग लेने वाले सभी बच्चो को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। समारोह का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
देशभक्ति के तराना के बीच निकली भव्य तिरंगा यात्रा
