विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस व गुरु पूर्णिमा पर भारत विकास परिषद मेवाड़ की अनूठी पहल
गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन से विद्यार्थियों में संस्कारों का संचार, 200 सीड्स बॉल फेंक कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश उदयपुर। भारत विकास परिषद, मेवाड़ शाखा द्वारा विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस एवं गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन सेंट जोसफ माध्यमिक विद्यालय, न्यू भोपालपुरा एवं राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, अंबेरी में गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति के संस्कारों का संचार करना, गुरु-शिष्य परंपरा को सुदृढ़ बनाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। सेंट जोसफ माध्यमिक विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय मैरी डिसूज़ा जयंती के अवसर पर…
