Month: July 2026

शक्तिनगर के बिलोचिस्तान भवन में भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ गुरु पूर्णिमा महोत्सव‌

शक्तिनगर के बिलोचिस्तान भवन में भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ गुरु पूर्णिमा महोत्सव‌

-सद्गुरु शैलेश संत कुमार ब्रिजवानी के सान्निध्य में उमड़ा जनसैलाब -श्रद्धालुओं ने लिया गुरु कृपा का आशीर्वाद उदयपुर। आध्यात्मिक चेतना, अटूट श्रद्धा और गुरु-शिष्य परंपरा के पावन पर्व गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन आज शक्तिनगर स्थित बिलोचिस्तान भवन में अत्यंत हर्षाल्लास और भक्तिमय माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परम पूज्य सद्गुरु शैलेश संत कुमार भिजवानी के पावन सान्निध्य में आयोजित इस महोत्सव में शहरभर से हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुआ गुरु पूजन-कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल विद्वान पंडितों द्वारा किए गए दिव्य वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधानपूर्वक गुरु पूजन से हुआ। सद्गुरु के श्रीचरणों…
Read More
सांसद डॉ रावत के जवाब पर रेल मंत्री ने कहा-रेल विद्युतीकरण में भारत अब चीन सहित पांच देशों से आगे निकला, 99.6 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा

सांसद डॉ रावत के जवाब पर रेल मंत्री ने कहा-रेल विद्युतीकरण में भारत अब चीन सहित पांच देशों से आगे निकला, 99.6 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा

-सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने रेल विद्‌युतीकरण तथा नवीकरणीय ऊर्जा को लेकर मांगी थी जानकारी -रेल विद्युतीकरण कार्यक्रम से डीजल खपत में 185 करोड़ लीटर की कमी आई, बहुमूल्य विदेशी मुद्रा की बचत हुई उदयपुर। भारतीय रेल ने विश्व में सबसे तेज गति से रेल विद्युतीकरण कार्यक्रम शुरू किया है। इस मामले में भारत अब चीन सहित पांच देशों से आगे निकल गया है। सबसे खास बात यह है कि रेल विद्युतीकरण कार्यक्रम से डीजल खपत में 185 करोड़ लीटर की कमी आई है और इससे राजकोष के लिए बहुमूल्य विदेशी मुद्रा की बचत हुई है। सांसद डॉ मन्नालाल रावत…
Read More
श्री समग्र विशानागर समाज का सप्तम दो दिवसीय महाधिवेशन 1-2 अगस्त को उदयपुर में, देशभर से आएंगे समाजजन

श्री समग्र विशानागर समाज का सप्तम दो दिवसीय महाधिवेशन 1-2 अगस्त को उदयपुर में, देशभर से आएंगे समाजजन

उदयपुर। श्री समग्र विशानागर समाज का सप्तम दो दिवसीय महाधिवेशन-मेवाड महोत्सव के नाम से 1 व 2 अगस्त को उदयपुर में आयोजित होगा। आयोजन में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न शहरों से समाजजन उदयपुर पहुंच रहे हैं। श्री समग्र विशानागर वाणिक समाज के सचिव निलेश नागर ने बताया कि अधिवेशन आरके सर्किल के पास ऑर्बिट रिसोर्ट में आयोजित होगा। सफल एवं निर्विधन आयोजन की कामना से  31 जुलाई को सुबह 8 बजे श्री विशा नागर वणिक पारीख समाज भवन कोलपोल में कुलदेवता श्री हाठकेश्वर महादेव का  अभिषेक एवं श्री नाथजी की हवेली में सुबह पलना मनोरथ करवाया जाएगा।…
Read More
राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के 11 जिलों से आए साहित्यकारों-कवियों ने प्रस्तुत की रचनाएं, देर रात तक चली काव्य गोष्ठी

राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के 11 जिलों से आए साहित्यकारों-कवियों ने प्रस्तुत की रचनाएं, देर रात तक चली काव्य गोष्ठी

साहित्यकार संगम एवं काव्यगोष्ठी-2026 साहित्यकार परदेशी की 103वीं जयंती पर सजा साहित्य का भव्य मंच राजस्थान साहित्य अकादमी एवं परदेशी साहित्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित प्रतापगढ़। राज्य सरकार के राजस्थान साहित्य अकादमी तथा परदेशी साहित्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में साहित्यकार परदेशी की 103वीं जयंती के उपलक्ष्य में पेंशनर्स समाज भवन सभागार में "साहित्यकार संगम एवं काव्य गोष्ठी" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के 11 जिलों से आए साहित्यकारों, कवियों, गीतकारों एवं रचनाकारों ने सहभागिता करते हुए अपनी उत्कृष्ट साहित्यिक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। साहित्यकार श्री सुरेन्द्र सुमन ने बताया कि…
Read More
गुरू पूर्णिमा पर होगा मिशन पढ़ो राजस्थान का शुभारंभ

गुरू पूर्णिमा पर होगा मिशन पढ़ो राजस्थान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री करेंगे छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए राशि हस्तांतरण, वर्चुअल संवाद दीनदयाल उपाध्याय सभागार में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम उदयपुर, 28 जुलाई। गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार से प्रदेश भर में मिशन पढ़ो राजस्थान का शुभारंभ होगा। राज्य में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से प्रारंभ किए जा रहे अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश भर के विद्यार्थियों को युनिर्फार्म के लिए राशि का हस्तांतरण करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में होगा। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम सभागार में…
Read More
पूर्ण कार्याें का प्रमाणिकरण और अपूर्ण कामों को गति देने के निर्देश

पूर्ण कार्याें का प्रमाणिकरण और अपूर्ण कामों को गति देने के निर्देश

जिला जल एवं स्वच्छता समिति और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण कार्यकारी परिषद की बैठक उदयपुर, 28 जुलाई। जिला जल एवं स्वच्छता समिति तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण कार्यकारी परिषद की बैठक मंगलवार दोपहर कलक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला कलक्टर के निर्देशन एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता रविन्द्र चैधरी ने जल जीवन मिशन के तहत उदयपुर जिले की अब तक प्रगति से अवगत कराया। इसमें उन्होंने बताया कि जिले में 4 लाख 34 हजार 920 परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है, इनमें से अब तक 1 लाख…
Read More
राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

उदयपुर, 28 जुलाई। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में जिले के राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर अग्रवाल ने राजस्व से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रगति की गहन समीक्षा की तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर अग्रवाल ने राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आमजन से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए…
Read More
गुरु पूर्णिमा पूर्व संध्या पर किया गुरुओं का सम्मान व वृक्षारोपण

गुरु पूर्णिमा पूर्व संध्या पर किया गुरुओं का सम्मान व वृक्षारोपण

-माहेश्वरी महिला गौरव क्लब की सदस्यों ने लिया ‘एक पौधा गुरु के नाम’ का संकल्प उदयपुर, 28 जुलाई। माहेश्वरी महिला गौरव क्लब की ओर से गुरु पूर्णिमा के पूर्व दिवस पर माहेश्वरी महिला गौरव क्लब की संरक्षक कौशल्या गट्टानी के मार्गदर्शन में राजकीय प्राथमिक विद्यालय शोभागपुरा विद्यालय में गुरुवंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्ष सीमा लाहोटी ने बताया कि कार्यक्रम  में  क्लब की सदस्याओं ने विद्यालय के शिक्षकों का तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर, श्रीफल एवं मिठाई भेंट कर गुरुवंदन किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।  इसके पश्चात…
Read More
बीसीआई युवा की वर्कप्लेस विजिट आज, क्वांटा लैब्स में सदस्य सीखेंगे बिजनेस की बारीकियां

बीसीआई युवा की वर्कप्लेस विजिट आज, क्वांटा लैब्स में सदस्य सीखेंगे बिजनेस की बारीकियां

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई युवा चैप्टर की ओर से आज क्वांटा लैब्स प्रा. लि. में वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक क्वांटा लैब्स प्रा. लि., सेलिब्रेशन मॉल के पीछे, भुवाणा, उदयपुर में आयोजित होगी, जिसमें बीसीआई के सदस्य सहभागिता करेंगे।   बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई युवा द्वारा नियमित रूप से वर्कप्लेस विजिट आयोजित किए जाते हैं, ताकि सदस्यों को विभिन्न उद्योगों की कार्यप्रणाली, बिजनेस मॉडल, प्रोफेशनल वर्क कल्चर और एंटरप्रेन्योरशिप को नजदीक से समझने का अवसर मिल सके।…
Read More
एमपीयूएटी के शोधार्थी अंशुल शर्मा ने मक्का उत्पादन में सिलिका एवं वर्मीकम्पोस्ट के प्रभाव पर पीएच.डी. शोध सफलतापूर्वक पूर्ण किया

एमपीयूएटी के शोधार्थी अंशुल शर्मा ने मक्का उत्पादन में सिलिका एवं वर्मीकम्पोस्ट के प्रभाव पर पीएच.डी. शोध सफलतापूर्वक पूर्ण किया

उदयपुर,24 जुलाई 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT), उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय के शस्य विज्ञान विभाग के शोधार्थी अंशुल  शर्मा ने वर्मीकम्पोस्ट के साथ सिलिका का मक्का (जिया मेज एल.) की वृद्धि एवं उपज पर प्रभाव विषय पर अपना शोधकार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। यह शोधकार्य डॉ. अरविंद वर्मा, प्रमुख सलाहकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शोध का उद्देश्य मक्का फसल में सिलिका एवं वर्मीकम्पोस्ट के समन्वित उपयोग के प्रभाव का अध्ययन करना था, जिससे फसल की वृद्धि, उपज तथा पोषक तत्वों के बेहतर उपयोग की संभावनाओं का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जा सके। इस शोध में प्राप्त परिणामों से यह स्पष्ट हुआ कि सिलिका एवं वर्मीकम्पोस्ट का…
Read More
error: Content is protected !!