Month: July 2026

विप्र फाउंडेशन 250 प्रतिभाओं और विभूतियों को करेगा प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित

विप्र फाउंडेशन 250 प्रतिभाओं और विभूतियों को करेगा प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित

सिविल सेवा मार्गदर्शन सेमिनार का भी होगा आयोजन प्रताप गौरव केन्द्र में होगा आयोजन उदयपुर। विप्र फाउंडेशन, शिक्षा रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ, जोन 1ए के तत्वावधान में आज रविवार 12 जुलाई को प्रताप गौरव केंद्र, टाइगर हिल्स, बड़गांव  में प्रातः 9 बजे से भव्य विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं आई ए एस, आर ए एस सम्मान समारोह एवं सिविल सेवा मार्गदर्शन सेमिनार आयोजित किया जाएगा। जिसमें कूल विभिन्न क्षेत्रों की  250 प्रतिभाओं और विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सत्यनारायण श्रीमाली होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय…
Read More
उदयपुर में कल सजेगा कला और सुरों का उत्सव, सृजन द स्पार्क अकादमी की झलक से रूबरू होंगे कला प्रेमी

उदयपुर में कल सजेगा कला और सुरों का उत्सव, सृजन द स्पार्क अकादमी की झलक से रूबरू होंगे कला प्रेमी

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर को कला, संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में अंतरराष्ट्रीय संस्था सृजन द स्पार्क एक महत्वपूर्ण पहल कर रही है। संस्था द्वारा विकसित की जा रही कला एवं संगीत अकादमी का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जिसमें संस्था के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं तथा शहर के अनेक कला प्रेमियों का सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर अकादमी का विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जाएगा, वहीं संस्था के कलाकार सोमवार को सज्ज्नगढ़ मार्ग स्थित होटल जुस्ता में अपनी मधुर एवं मनमोहक संगीतमयी प्रस्तुतियों से शाम…
Read More
रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या की रचनात्मक पहलः पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए दिया मातृ-शिशु स्वास्थय और जनसंख्या संतुलन का संदेश

रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या की रचनात्मक पहलः पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए दिया मातृ-शिशु स्वास्थय और जनसंख्या संतुलन का संदेश

उदयपुर। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या द्वारा जनसंख्या जागरूकता और रोटरी के श्मातृ एवं शिशु स्वास्थय माहश् के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “मातृ एवं शिशु देखभाल” रखा गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मातृ स्वास्थय, शिशु देखभाल, परिवार नियोजन एवं जनसंख्या संतुलन जैसे विषयों पर आकर्षक और संदेशपरक पोस्टर तैयार किए। इन पोस्टरों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ माताएं, सुरक्षित बचपन…
Read More
रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मेवाड़ का पदग्रहण समारोह 12 को , डॉ. हिमांशु गुप्ता संभालेंगे अध्यक्षीय पदभार

रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मेवाड़ का पदग्रहण समारोह 12 को , डॉ. हिमांशु गुप्ता संभालेंगे अध्यक्षीय पदभार

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मेवाड़ के रोटरी वर्ष 2026-27 के पदग्रहण समारोह का आयोजन रविवार, 12 जुलाई को सायं 7 बजे शोभागपुरा स्थित पेरेडाइज ब्लिस होटल में किया जाएगा। समारोह में क्लब की नई कार्यकारिणी विधिवत पदभार ग्रहण करेगी तथा नये सत्र की सेवा योजनाओं का शुभारंभ होगा। समारोह में पदस्थापना अधिकारी के रूप में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (पीडीजी) निर्मल सिंघवी नई टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मुख्य अतिथि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (राजस्थान) के अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता होंगे, जबकि सहायक आयुक्त, देवस्थान विभाग उदयपुर जतीन कुमार गांधी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। रोटरी…
Read More
रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर दृष्टि की नई टीम ने संभाली कमान, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बगाड़िया ने दिलाया सेवा का संकल्प

रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर दृष्टि की नई टीम ने संभाली कमान, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बगाड़िया ने दिलाया सेवा का संकल्प

उदयपुर, 11 जुलाई। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर दृष्टि का इंस्टॉलेशन समारोह एवं रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अरुण बगाड़िया का आधिकारिक दौरा शनिवार को सनराइज कॉलेज, उमरड़ा में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में नई कार्यकारिणी का विधिवत पदस्थापन किया गया तथा सेवा, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अरुण बगाड़िया थे। उनके साथ श्रीमती पूनम बगाड़िया की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि रोटेरियन जयेश पारिख रहे। असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन गजेन्द्र जोधावत, डीएसजी रोटेरियन संजय कौशिक एवं एडीएसजी रोटेरियन ऋतु…
Read More
हरियाली का संकल्पः रोटरी क्लब उदय ने संजीवनी नर्सिंग कॉलेज में लगाए 51 पौधे, 101 पौधों के अगले अभियान की घोषणा

हरियाली का संकल्पः रोटरी क्लब उदय ने संजीवनी नर्सिंग कॉलेज में लगाए 51 पौधे, 101 पौधों के अगले अभियान की घोषणा

उदयपुर। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में रोटरी क्लब उदय ने शनिवार को संजीवनी नर्सिंग कॉलेज परिसर में 51 पौधों का वृक्षारोपण कर हरित भविष्य का संदेश दिया। क्लब के फाउंडेशन डायरेक्टर अशोक लिंजारा के संयोजन में आयोजित इस अभियान में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बागड़िया, पूनम बागड़िया तथा डीएसजी संजय कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रही। क्लब अध्यक्ष साक्षी डोडेजा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदस्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं…
Read More
मुनि आदित्यागर ससंघ का 12 जुलाई को भव्य मंगल प्रवेश, 29 जुलाई से गुरु पूर्णिमा महोत्सव के साथ वर्षायोग का शुभारंभ

मुनि आदित्यागर ससंघ का 12 जुलाई को भव्य मंगल प्रवेश, 29 जुलाई से गुरु पूर्णिमा महोत्सव के साथ वर्षायोग का शुभारंभ

सनातन धर्म था,है और रहेगाः महाश्रमण मुनिराज आदित्यसागर उदयपुर, 11 जुलाई। श्रुतसंवेगी महाश्रमण पूज्य मुनि 108 श्री आदित्यसागर महाराज ससंघ के पावन आगमन से धर्म, अध्यात्म और साधना की अनुपम छटा से इस वर्ष का चातुर्मास आलोकित होने जा रहा है। बहुप्रतीक्षित भव्य मंगल प्रवेश रविवार, 12 जुलाई 2026 को प्रातः 7ः00 बजे होगा। पूज्य मुनिश्री के साथ मुनि 108 श्री अप्रमितसागर महाराज, मुनि 108 श्री सहजसागर महाराज एवं मुनि 105 श्री श्रेयशसागर महाराज भी ससंघ विराजमान रहेंगे। वर्षायोग के दौरान श्रद्धालुओं को संतों के सान्निध्य में धर्मसभा, प्रवचन, स्वाध्याय, आराधना एवं विविध धार्मिक आयोजनों का लाभ प्राप्त होगा। वर्षायोग…
Read More
देशभक्ति की गूंज के बीच कैट उड़ान एग्ज़ीबिशन 2.0 के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब

देशभक्ति की गूंज के बीच कैट उड़ान एग्ज़ीबिशन 2.0 के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब

- ‘हम हिंदुस्तानी’ प्रतियोगिता ने जीता दिल, एक हजार महिलाओं को मिला नि:शुल्क दुर्घटना बीमा - ज्योतिष शिविर और हाउजी बने आकर्षण, बच्चों के लिए लिटिल मास्टरशेफ प्रतियोगिता आज - प्रतियोगिता में लेकसिटी क्वीन टीम प्रथम, भरतनाट्यम ग्रुप द्वितीय व पंजाबी कुडिय़ां टीम तृतीय स्थान पर रही उदयपुर, 11 जुलाई।  महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को नई गति देने के उद्देश्य से कैट वूमेन विंग उदयपुर की ओर आयोजित तीन दिवसीय उड़ान एग्ज़ीबिशन 2.0 के दूसरे दिन देशभक्ति, महिला सशक्तिकरण, खरीदारी और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘हम हिंदुस्तानी’ प्रतियोगिता में सांस्कृतिक प्रतियोगिता में देशभक्ति…
Read More
हिम्मतसिंह अपहरण व हत्या के मामले में फरार 2 और आरोपी गिरफ्तार

हिम्मतसिंह अपहरण व हत्या के मामले में फरार 2 और आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर। शहर के सुखेर थानांतर्गत गत दिनों प्रेम प्रसंग के चलते हिम्मत सिंह अपहरण व हत्या के मामले में फरार दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सुरेन्द्र सिंह कितावत निवासी भीमल (वागननाडा) तहसील मावली ने रिपोर्ट दी थी कि उसके जियाजी हिम्मत सिंह सोलंकी पुत्र मोकम सिंह सोंलकी निवासी बॉडी चिरवा, मारुवास, मावली 22 जून को सांय 7.30 बजे अपनी कार लेकर फुटिया घाटी कैलाशपुरी (राया मटाटा) निवासी एक महिला से मिलने गए थे। जहां घर से 100 मीटर की दूरी पर नर्सरी के पास महिला का इन्तजार कर रहे थे। उसी वक्त एक…
Read More
एलिवेटेड रोड के आसपास प्रगतिरत पेचवर्क कार्य का निगम उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

एलिवेटेड रोड के आसपास प्रगतिरत पेचवर्क कार्य का निगम उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

उदयपुर। शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं आवागमन को सुगम बनाने के लिए एलिवेटेड रोड के आसपास चल रहे पेच वर्क कार्य का शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर उपायुक्त डॉ नरेश सोनी ने अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्य की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री, सड़क का समतलीकरण तथा प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया और संबंधित अधीनस्थ अधिकारियों एवं कार्यकारी संस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ही कार्य करने के निर्देश दिए। निगम उपायुक्त डॉ नरेश सोनी ने बताया कि सड़क मरम्मत कार्य में किसी भी…
Read More
error: Content is protected !!