कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 10 जुलाई। जिले में 16 जुलाई को आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल ने एक आदेश जारी कर जगदीश मन्दिर रथ यात्रा हेतु उपखण्ड अधिकारी गिर्वा, अवुला साईकृष्ण को जगदीश चैक से घण्टाघर और बडा बाजार, भूमि आवप्ति अधिकारी शैलेष खैरवा को मोचीवाडा, भडभुजा घाटी धानमंडी और तीज का चैक, उपखण्ड मजिस्ट्रेट बडगांव मनसुख राम डामोर को मार्शल चैराहा, अस्थल मन्दिर, कालाजी गौराजी, रंगनिवास से भटयानी चोहटा तक, तहसीलदार उदयपुर विकास प्राधिकरण अभिनव शर्मा को रथ यात्रा के आगे, तहसीलदार बडगांव हितेश त्रिवेदी को रथ यात्रा के मध्य एवं तहसीलदार गिर्वा श्यामसिंह चारण को रथ यात्रा के पीछे कानून एवं शान्ति व्यवस्था हेतु कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में हिरणमगरी, सेक्टर -7 के लिए उपायुक्त उदयपुर विकास प्राधिकरण रमेश चन्द्र बहेडिया को हिरणमगरी सेक्टर 7 स्थित जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा प्रारम्भ से समाप्ति तक एंव ईस्काॅन गंगु कुण्ड रथ यात्रा हेतु तहसीलदार उदयपुर विकास प्राधिकरण रणजीत सिंह को ईस्काॅन गंगु कुण्ड रथ यात्रा प्रारंभ से समाप्ति तक कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष श्री मूलचंदानी 14 से उदयपुर प्रवास पर
उदयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश श्री जी.आर. मूलचंदानी मंगलवार 14 जुलाई से दो दिवसीय उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अुनसार श्री मूलचंदानी अपरान्ह 3ः30 बजे सड़क मार्ग द्वारा भीलवाड़ा से उदयपुर पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
अगले दिन बुधवार 15 जुलाई को श्री मूलचंदानी सेंट्रल जेल एवं बाल सम्प्रेषण गृह का निरीक्षण करेंगे। वे सांय 7 बजे जिले के रोटरी क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के पद ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। श्री मूलचंदानी अगले दिन गुरूवार 16 जुलाई को प्रातः भीलवाडा के लिए प्रस्थान करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!