महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र ने दो स्थानों पर 3850 पौधों का वृहद वृक्षारोपण कर रचा इतिहास
- मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए उदयपुर, 22 जुलाई। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र द्वारा आज दो स्थानों पर कुल 3850 पौधों का वृहद वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत तुलसीदास जी की सराय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 350 पौधे तथा सालेरा (मावली) स्थित समिधा आश्रम में 3500 पौधों का रोपण किया गया। केंद्र अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा ने बताया कि तुलसीदास जी की सराय में वृक्षारोपण के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए थैलेसीमिया जागरूकता, प्रेरणा (मोटिवेशन), पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत, स्त्री रोग जागरूकता, वित्तीय साक्षरता तथा साइबर…
