बड़गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 21 जुलाई। उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना एवं राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर के निर्देशन में ग्राम मोहनपुरा, पटवार मंडल चीरवा में राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर स्थित अवैध अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की गई।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), राजस्व विभाग, उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा समन्वित रूप से कार्यवाही संपन्न कराई गई। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उक्त मार्ग पर एक दर्जन से अधिक अवैध अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं।

बड़गांव उपखंड अधिकारी ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा यह अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण नहीं होने किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे शासकीय एवं राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर अतिक्रमण न करें तथा प्रशासन का सहयोग करें। भविष्य में भी अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

कार्रवाई के दौरान में तहसीलदार बड़गांव हितेश त्रिवेदी, थाना अधिकारी भारत योगी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), राजस्व विभाग, उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) तथा पुलिस दल मौजूद रहे। सभी विभागों के समन्वय से अभियान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!