देवास परियोजना के विस्थापितों को भूमि आवंटन
बच्चों ने कम्प्यूटर का बटन दबाकर पूरी की लाॅटरी प्रक्रिया उदयपुर, 21 जुलाई। मोहनलाल सुखाड़िया देवास तृतीय एवं चतुर्थ जल अपवर्तन परियोजना के अंतर्गत अधिगृहित गांवों के पात्र विस्थापित परिवारों को पुनर्वास योजना के तहत भूखण्डों का आवंटन मंगलवार को पूर्ण पारदर्शी व डिजिटल माध्यम से संपन्न किया गया। यह संपूर्ण प्रक्रिया उपखंड अधिकारी (गोगुन्दा) एवं भूमि अवाप्ति अधिकारी श्री जगदीश आशिया के दिशा-निर्देशों में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। देवास परियोजना के अधिशासी अभियंता बीरबल डूडी ने बताया कि आवंटन प्रक्रिया में शत-प्रतिशत पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु कंप्यूटर आधारित लॉटरी प्रणाली अपनाई गई। पारदर्शिता को बढ़ावा देने के…
