पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर उदयपुर में संगीत संग्रहालय की मांग को दिया समर्थन : मुकेश माधवानी
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर के संगीत प्रेमियों के लिए खुश खबरी है। पंजाब के राज्यपाल एवं राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने उदयपुर में संगीत संग्रहालय की स्थापना की मांग का समर्थन किया है। यह पत्र 'सुरों की मंडली' के संस्थापक मुकेश माधवानी द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के आधार पर प्रेषित किया गया है। उदयपुर शहर के पूर्व विधायक गुलाबचंद कटारिया ने पत्र में उल्लेख किया है कि उदयपुर का सांस्कृतिक और संगीतक क्षेत्र राजस्थान ही नहीं, देशभर में प्रसिद्ध है। संगीत संग्रहालय…
