त्रिशला जागृति मंच द्वारा महिला जागरुकता शिविर का सफल आयोजन
उदयपुर 04 नवम्बर। त्रिशला जागृति मंच की ओर से महिलाओं के लिये एक विशेष ‘‘महिला अवेयरनेस’’ शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंच अध्यक्ष डॉ किरण जैन ने बताया कि इस कार्यशाला में दुल्हन ब्युटी पार्लर की संचालिका चन्दा औदिच्य ने उपस्थित सभी महिलाओं को सौंन्दर्य, स्वास्थ्य एवं आत्म देखभाल से जुडी महत्त्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। श्रीमती औदिच्य ने कहा कि बाजार में बिक रहे अधिकतर कॉस्मेटिक उत्पाद में रासायनिक तत्व पाये जाते है, जो दीर्घकाल में त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचा सकते है। इनसे बचने और प्राकृति सुंदरता को बनाये रखने के लिये घरेलु नुस्खे और आर्युवेदिक उपचार…
