Year: 2025

भीलवाड़ा:जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओ का किया निस्तारण

भीलवाड़ा:जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओ का किया निस्तारण

-110 परिवेदनाओं पर हुई सुनवाई, परिवादियों को मिला हाथों हाथ समाधान भीलवाड़ा, 17 मार्च। कोटडी में लंबे समय से आमजन की मूल समस्याओं के निस्तारण के लिए कोटडी पंचायत समिति परिसर में जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधु ने जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याओं को सुना और उन पर कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। विधायक श्री गोपीचन्द मीणा एव प्रधान करण सिंह के साथ विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में हुई जनसुनवाई में 110 लोगो ने अपनी अपनी पीड़ा जिला कलेक्टर के समक्ष रखी जिसमे से ज्यादातर परिवादियों की समस्याओं का हाथों हाथ समाधान किया गया वही शेष…
Read More
चित्तौड़गढ़: जिला कलक्टर ने बेगू एवं रावतभाटा में विभिन्न कार्यालयों व विद्यालय का औचक निरीक्षण किया

चित्तौड़गढ़: जिला कलक्टर ने बेगू एवं रावतभाटा में विभिन्न कार्यालयों व विद्यालय का औचक निरीक्षण किया

चित्तौड़गढ़, 17 मार्च। जिला कलक्टर आलोक रंजन सोमवार को बेगू, रावतभाटा के दौरे पर रहें। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों एवं विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने बेगू, रावतभाटा एवं पारसोली सब रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई एवं फाइलों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।जिला कलक्टर ने तंबोलिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने  विद्यालय के छात्र-छात्राओ से संवाद किया व शिक्षा का स्तर सुधारने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार रावतभाटा,बेगू, सब रजिस्ट्रार कार्यालय के कर्मचारी एवं विद्यालय  स्टॉफ उपस्थित रहें।
Read More
उदयपुर में थाना हिरण मगरी पुलिस ने किया युवक की हत्या का खुलासा

उदयपुर में थाना हिरण मगरी पुलिस ने किया युवक की हत्या का खुलासा

प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही पत्नी से पढ़ाई में खर्च किये पैसों की मांग की, मना किया तो प्रेमी की गला रेंत कर दी हत्या * डूंगरपुर के जंगल से डिटेन कर पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार उदयपुर  17 मार्च। उदयपुर जिले के हिरन मगरी थाना क्षेत्र पानेरियो की मादड़ी में हुए हत्याकाण्ड का पर्दाफाश कर पुलिस ने आरोपी नरसी पुत्र बदा निवासी गांव बोर पीपला बोखला थाना बिछीवाड़ा जिला डूंगरपुर को डूंगरपुर के जंगल से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि 9 मार्च को पानेरियों की मादड़ी…
Read More
भीलवाड़ा: जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के कार्मिकों की समीक्षा बैठक आयोजित

भीलवाड़ा: जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के कार्मिकों की समीक्षा बैठक आयोजित

-सभी विभागीय लक्ष्यों को निश्चित समयावधि में शत प्रतिशत रूप से करे अर्जित - जिला कलेक्टर भीलवाड़ा, 17 मार्च। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के कार्मिकों की समीक्षा बैठक सोमवार को कृषि भवन स्थित आत्मा सभागार में ली। संयुक्त निदेशक कृषि विनोद कुमार जैन ने पावर पोईन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से विभागीय गतिविधियों एवं प्रगति की जानकारी दी।जिला कलक्टर ने बैठक में कहा कि समस्त फील्ड स्टाफ को ई गिरदावरी एप के माध्यम से किसानों को स्वयं ई-गिरदावरी करने के लिए प्रशिक्षित करने, अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर बेचान करने, मोटा अनाज वाली फसले…
Read More
मसाला फसलों में प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन पर कृषक महिला प्रशिक्षण सम्पन्न

मसाला फसलों में प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन पर कृषक महिला प्रशिक्षण सम्पन्न

उदयपुर 17 मार्च 2025 सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय द्वारा आयोजित एवं सुपारी एवं मसाला विकास निदेशालय, कालीकट केरल द्वारा प्रायोजित एक दिवसीय “मसाला फसलों में प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन” कृषक प्रशिक्षण गुडली पंचायत समिति, उदयपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. हेमू राठौड सेवानिवृत आचार्य, सामुदायिक एवं व्यवहारिक महाविद्यालय, उदयपुर ने कृषिरत महिलाओं को मसाला फसलों में प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन की उपयोगिता के बारे में विस्तृत चर्चा की। अर्पण सेवा संस्थान के प्रशिक्षण प्रभारी श्री रतनेष ने मसाला फसलों की महत्तता एवं इनकी उन्नत खेती के बारे में विस्तृत चर्चा की। तत्पश्चात् महाविद्यालय…
Read More
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए 

'राजनीतिक दलों के साथ अधिक सहयोग और पारदर्शिता से काम करें' भ्रामक समाचारों, गलत तथ्यों के प्रसार को रोकने के लिए सतर्क रहें  जयपुर-उदयपुर, 17 मार्च।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने जिला निर्वाचन अधिकारियों (कलक्टर) सहित निर्वाचन विभाग की गतिविधियों से सम्बद्ध अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राजनीतिक दलों के साथ अधिक सहयोग और पारदर्शिता से काम करें. साथ ही, मतदाता सूचियों के नियमित अपडेशन, चुनावी प्रक्रियाओं और निर्वाचन आयोग के बारे में प्रकाशित-प्रसारित भ्रामक सूचनाओं, गलत तथ्यों और फेक न्यूज के प्रति सतर्क और सक्रियता के साथ ऐसी सूचनाओं के प्रचार-प्रसार पर रोक की कार्यवाही…
Read More
राजसी परम्परा के साथ अरविंद सिंह मेवाड़ को अंतिम विदाई

राजसी परम्परा के साथ अरविंद सिंह मेवाड़ को अंतिम विदाई

उदयपुर, 17 मार्च : मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ को सोमवार को पूरे राजसी सम्मान और परम्पराओं के साथ अंतिम विदाई दी गई। आयड़ स्थित महासतियां में वे पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पुत्र लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में मेवाड़ की गौरवशाली परम्पराओं और उदयपुर शहर के जनसैलाब ने अश्रुपूरित विदाई दी। सिटी पैलेस परिसर में स्थित शंभू निवास में दिवंगत अरविंद सिंह मेवाड़ की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखी गई। देश-विदेश से आए परिजनों, मेहमानों और आमजन ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व क्रिकेटर और…
Read More
फोर्टी विंग वूमेन उदयपुर द्वारा महिलाओं के लिए सकारात्मक और स्पोर्टिव वातावरण बनाने पर परिचर्चा आयोजित

फोर्टी विंग वूमेन उदयपुर द्वारा महिलाओं के लिए सकारात्मक और स्पोर्टिव वातावरण बनाने पर परिचर्चा आयोजित

उदयपुर। फोर्टी विंग विमेन द्वारा महिलाओं के लिए एक सकारात्मक और स्पोर्टिव वातावरण बनाने के उद्देश्य को लेकर एक परिचर्चा की गई। इस चर्चा में महिलाओं को लिंग समानता, मानसिक तनाव, कार्य दबाव, पालन-पोषण और कैरियर से संबंधित चुनौतियों का सामना करने पर चर्चा की गई। मुख्य पैनलिस्ट लीना शर्मा ने कहा कि अगर समाज में कुछ बदलना है तो महिलाओं को लोगों की राय पर ध्यान नहीं देना चाहिए और सिर्फ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए। आरजे अंशुमान ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे पालन-पोषण में ही बच्चों को महिला और पुरुष के प्रति…
Read More
पांच दिवसीय राजस्थान इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो में होंगे एमएसएमई उद्यमियों के लिये तकनीकी सेशन  

पांच दिवसीय राजस्थान इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो में होंगे एमएसएमई उद्यमियों के लिये तकनीकी सेशन  

उदयपुर। उदयपुर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री और पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ऑफ़ इंडस्ट्री’ द्वारा यूसीसीआई में 19 मार्च से प्रारम्भ हो रहे पंाच दिवसीय राजस्थान ट्रेड एक्सपो में एमएसएमई कारोबारियों के लिये विशेष दो तकनीकी सत्र आयोजित किये जायेंगे। पीएचडीसीसीआई के राजस्थान प्रमुख एवं अध्यक्ष आर.के.गुप्ता ने बताया कि जीएसटी पर आयोजित होने वाले तकनीकी सत्र में कारोबारियों को दिल्ली से आने वाले विषय विशेषज्ञ यह बतायेंगें कि जीएसटी से डरने की आवश्यकता नहीं है। जीएसटी एमएसएमई कारोबारियों के लिये काफी लाभप्रद है। यूसीसीआई के अध्यक्ष मांगीलाल लुणावत ने बताया कि 19 मार्च को प्रातः जिला कलेक्टर नमित मेहता…
Read More
तुमको मेरी कसम के प्रीमियर में स्टारकास्ट,राज्यपाल एवं जनप्रतिनिधियों ने की भागीदारी,फिल्म को मिली प्रंशसा

तुमको मेरी कसम के प्रीमियर में स्टारकास्ट,राज्यपाल एवं जनप्रतिनिधियों ने की भागीदारी,फिल्म को मिली प्रंशसा

उदयपुर। आईवीएफ मैन डॉ. अजय मुर्डिया की जीवनी पर बनी उनकी बायोपिक फिल्म तुमको मेरी कसम का उदयपुर के पीवीआर सिनेमाघर में प्रीमियर आयोजित किया गया। जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट,पंजाब के राज्यपाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। फिल्म का प्रीमियर देखनें के बाद उसे जबरदस्त प्रंशसा मिली। प्रेरणादायक जिंदगी पर बनी फिल्म ’’तुमको मेरी कसम’’ के प्रीमियर का, और शहर का पीवीआर सिनेमा सितारों की जगमगाहट से रोशन हो उठा। प्रीमियर के दौरान बॉलीवुड सितारों से सजी फिल्म की स्टारकास्ट अनुपम खेर, अदा शर्मा, ईशा देओल, इश्वाक सिंह, मेहरजान मज्दा और सुशांत सिंह रेड कार्पेट पर उतरंे, तो दर्शकों…
Read More
error: Content is protected !!