श्री शत्रुंजय महातीर्थ की भाव यात्रा का हुआ भव्य आयोजन
उदयपुर। सूरजपोल दादाबाड़ी स्थित वासूपूज्य मंदिर में पंचान्हिका महोत्सव के चैथे दिन मंगलवार को साध्वीवीरलप्रभाश्री म.सा.,साध्वी विपुल प्रभाश्री म.सा एवं साध्वी कृतार्थ प्रभाश्री म.सा. की निश्रा में श्री शत्रुंजय महातीर्थ की भाव यात्रा का भव्य आयोजन पूर्ण भक्ति भाव के साथ हुआ। इसके साथ ही दादा गुरु का महा पूजन कर उनकी खूब भक्ति भाव के साथ वन्दना की एवं सामूहिक प्रार्थना हुई। अध्यक्ष राज लोढ़ा एवं सचिव दलपत दोशी ने बताया कि बुधवार प्रातः शत्रुंजय भाव यात्रा एवं चातुर्मास परिवर्तन का भव्य आयोजन हुआ। प्रातः दादा गुरु देव का महा पूजन हुआ। इस दौरान श्रावक श्राविकाओं ने सामूहिक संगीमयी…
