नि :शुल्क  एकयुप्रेशर शिविर

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर |उपभोक्ता सुरक्षा संगठन एवं तारा संस्थान के सयुंक्त तत्वावधान में नि:शुल्क  एक्यूप्रेशर शिविर  का  आयोजन किया गया।  माँ द्रौपदी देवी आनंद वृदाश्रम हिरन मगरी सेक्टर 14 में आयोजित हुआ |
मुख्य वक्ता डॉ. अल्पना बोहरा, अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ उपभोक्ता सुरक्षा संगठन ने बताया ने बताया कि एक्यूप्रेशर एक अहिंसक एवं स्वयं से स्वयं चिकित्सा पद्धति है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में नमस्ते करना और हाथ मिलाना जैसी परंपराएं एक्यूप्रेशर से जुड़ी हुई हैं। यह ऐसी चिकित्सा प्रणाली है जिसे कहीं भी, कभी भी अपनाया जा सकता है। डॉ. बोहरा ने कहा  कि हमारे हाथ हमारे पूरे शरीर का प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि हाथ के बिंदुओं को समझ लिया जाए, तो शरीर के रोगों और उनके कारणों को भी समझा जा सकता है।उन्होंने बताया कि ताली बजाने से शरीर के सभी बिन्दू सक्रिय हो जाते हैं और इससे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है।  डॉ. बोहरा ने सिर दर्द, माइग्रैन, घुटनों के दर्द, हाई बीपी, लॉ बीपी, गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी, कब्ज  सहित अनेक बीमारियों पर एक्यूप्रेशर पद्धति का लाइव प्रदर्शन किया। उन्होंने यह भी बताया कि इस चिकित्सा पद्धति से कोई  साइड इफेक्ट्स नहीं है।
तारा संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष कल्पना गोयल , संस्थापक सचिव दीपेश  मित्तल ,सतीश  कलाल का , समन्वयक आरती चित्तौड़ा एवं रेखा बैरागी ने उपरना और पगड़ी पहना कर सभी का सम्मान किया। शिविर मे 90 सदस्यों ने भाग लिया और सेवाओं का लाभ लिया। इस शिविर मे वरिष्ठजन महिला पुरुष ने  विभिन्न रोगों से जुडी उपयोगी जश्नकारी प्राप्त की बल्कि रोगों से बचाव व उपचार के तरीके भीं जाने।
शिविर की मुख्य विशषता लाइव डेमो के साथ हर  व्यक्ति को सामूहिक अभ्यास व मार्गदर्शन कराया गया। रोगनुसार बिन्दू पर अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों को हाथ पैरों के बिन्दू दिखाय गए जिससे घर पर बैठकर बिना डॉक्टर के पास गए स्वयं खुद की चिकित्सा कर सके।
इस अवसर पर उपभोक्ता सुरक्षा संगठन की  राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी ने बताया कि उपभोक्ता जागरूकता के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर निरंतर मेडिकल कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने
यह भी बताया कि आगामी महीनों में मेडिकल कैंप के साथ  विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों एवं ग्रुप में भी ऐसे जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
अन्य उपस्थित अशोक काडेजा, समन्व्यक , सचिव पार्वती झा भीं उपस्थित रही ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!