अभातेयुप का मेवाड़ में संचालित प्रथम
एटीडीसी का हुआ शुभारंभ उदयपुर. हर आमजन की सेवा के लिए तत्पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा रियायती दरों पर डायग्नोसिस सेंटर और डेंटल ट्रीटमेंट सुविधा और साथ में कई गणमान्य और अनुभवी डॉक्टरों की परामर्श सुविधा उदयपुर के चेतक सर्कल पोस्ट ऑफिस के सामने आचार्य श्री तुलसी डायग्नोसिस सेंटर पर उपलब्ध करवाई जा रही है। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा संचालित और तेरापंथ युवक परिषद उदयपुर द्वारा समर्थित एटीडीसी का भव्य शुभारंभ जैन संस्कार विधि से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कारक पंकज भंडारी और मनोज लोढ़ा द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई। विधि में निर्दिष्ट सम्पूर्ण विधान…
