Year: 2024

एमबी आउटडोर में लगा काउंटर कम्युनिकेशन सिस्टम

एमबी आउटडोर में लगा काउंटर कम्युनिकेशन सिस्टम

उदयपुर, 6 अप्रेल। महाराणा भूपाल अस्पताल लगातार अपनी सेवा में नवाचारों का उपयोग करते हुए आधुनिकी की तरफ अग्रेशित हो रहा है। इसके तहत शनिवार को महाराणा भूपाल अस्पताल के आउटडोर के स्वागत कक्ष, पूछताछ केंद्र पर काउंटर कम्युनिकेशन यानी द्विमार्गी संचार सुविधा स्थापित की गई है। एमबी अधीक्षक डॉ.आर.एल.सुमन ने बताया कि इस सुविधा से तहत अंदर और बाहर से दोनों तरफ से वार्तालाप कर सकते हैं। बाहर कोई भी मरीज किसी जानकारी के लिए पूछताछ के लिए स्टाफ से बात करता है तो वह उसकी आवाज भी स्पीकर द्वारा अंदर और अंदर से स्टाफ की आवाज बाहर मरीज…
Read More
गुजराती डांस वर्कशॉप 7 को, विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण

गुजराती डांस वर्कशॉप 7 को, विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में एम  स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स और कत्थक आश्रम द्वारा आगामी 28 अप्रैल को होने वाले उदयपुर डांस फेस्टिवल को लेकर तैयारियां जारी है।  इसी को लेकर 7 अप्रैल को गुजराती डांस की वर्कशॉप होने जा रही है, जिसमें वैदेही दसोरा और काजल वर्मा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगी। आयोजक प्रांजल शर्मा ने बताया कि यह वर्कशॉप सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शोभागपुरा 100 फीट रोड स्थित अशोका पैलेस के मधुश्री बैंकेट हॉल में होगी। प्रांजल ने बताया कि वर्कशॉप में प्रतिभागियों को गुजराती डांस की बारीकियां सीखने को मिलेंगी। उन्होंने बताया कि…
Read More
27 वीं शबे कद्र पर रोजा इफ्तारी

27 वीं शबे कद्र पर रोजा इफ्तारी

उदयपुर। दरखानवाड़ी स्थित रज़ा मस्जिद पर 26 वें रोजा एवं 27 वीं शबे कद्र के मौके पर आज रोजा इफ्तारी की गई। रजा मस्जिद के इमाम मौलाना आस मोहम्मद,मस्जिद सदर फिरोज खान,अबबासी, सचिव शकील हुसैन,संयुक्त सचिव सलीम हुसैन रज़ा,नायाब सदर मन्सूर अहमद खान, मोहम्मद सलीक रेहान सहित अनेक लोग मौजूद थे।
Read More
रॉयल इलेवन, ट्राइडेंट और ताज ने जीते मैच

रॉयल इलेवन, ट्राइडेंट और ताज ने जीते मैच

अमित, गौरव और मयूर मेन ऑफ द मैच - मेवाड़ टूरिज़्म कप 2024 उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2024 के आठवें दिन खेला गया पहला मुकाबला रॉयल 11 ने रॉयल गाइड को 63 रनों से हराया। रॉयल 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 159 रन बनाएं। रॉयल 11 की ओर से शरद ने 41 रन और अमित अग्रवाल ने 37 रनों का योगदान दिया। रॉयल गाइड की ओर से कमलकांत आमेटा और निखिल पुजारी ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। जवाब में रॉयल गाइड मात्र 96 रन बनाकर आउट हो गई रॉयल गाइड की ओर से हितेश ने…
Read More
स्कूल चलें हम सीजन 3 लॉन्चःमुकेश माधवानी

स्कूल चलें हम सीजन 3 लॉन्चःमुकेश माधवानी

अशोका पैलेस पर शिक्षण सामग्री रख बनें सहभागी उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर अशोका द्वारा जरूरतमंद बच्चों हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत स्कूल चलें हम अभियान के तीसरे चरण का आगाज हुआ। इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष मुकेश माधवानी सहित क्लब के सदस्यों ने इसकी शुरुआत की। मुकेश माधवानी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाना है।  मुकेश माधवानी ने बताया कि  यह अभियान 20 अप्रैल तक चलेगा। जिसके अंतर्गत आमजन अपने घर पर पड़ी ऐसी शिक्षण सामग्री,  जो अब उनके बच्चों के काम नहीं आयेगी। ऐसे में उक्त सामग्री को शोभागपुरा…
Read More
अवैध मादक पदार्थ व अवैध विस्फोटक सामग्री की बिकी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थ व अवैध विस्फोटक सामग्री की बिकी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार

फतहनगर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के दौरान फतहनगर थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस दल ने अवैध मादक पदार्थ व अवैध विस्फोटक सामग्री की बिक्री करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी दुर्गाप्रसाद दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया कि धरपकड अभियान के तहत मुखबीर के जरिए मिली जानकारी पर टोल नाका सनवाड के पास चाय नाश्ता होटल के संचालक बालुराम जाट की होटल की धारा 50 (1) एनडीपीएस का नोटिस देकर तलाशी ली गई जिस पर अवैध मादक पदार्थ पायें जानें से स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम,1985 व विस्फोटक अधिनियम, 1884 के तहत…
Read More
यूडीए से राशि मिलने के बाद भी एमपीईयूटी नहीं दे रहा पेंशन

यूडीए से राशि मिलने के बाद भी एमपीईयूटी नहीं दे रहा पेंशन

आर्थिक तंगी से परेशान पेंशनर्स में बढ़ता आक्रोश उदयपुर,05 अप्रेल(ब्यूरो): उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर भुगतान करने के बाद भी महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अपने पेंशनर्स को पेंशन का भुगतान समय पर नहीं कर रहा है। पेंशन के अभाव में आर्थिक तंगी से परेशान पेंशनर्स में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. एसके भटनागर, महासचिव आरके राजपूत, उपाध्यक्ष डॉ. पीसी कंठालिया, पूर्व अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर शर्मा व डॉ. सुभाष भार्गव ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि कृषि विश्वविद्यालय की ओर से अपनी जमीन उदयपुर विकास प्राधिकरण(तत्कालीन नगर विकास प्रन्यास) को जनहित…
Read More
उदयपुर में आवारा कुत्तों ने 4 साल की रेशमा को नोंचकर मार डाला

उदयपुर में आवारा कुत्तों ने 4 साल की रेशमा को नोंचकर मार डाला

मध्यप्रदेश का परिवार उदयपुर में जियारत करने आया था उदयपुर,05 अप्रेल। शहर के मल्ला तलाई क्षेत्र में मस्तान बाबा दरगाह पर जियारत के लिए आए मध्यप्रदेश के एक परिवार की चार वर्षीय मासूम बच्ची रेशमा को आवारा कुत्तों ने नोंच—नोंच कर मार डाला। हैंडपंप पर नहाने के बाद पिता का जब अपनी बेटी पर ध्यान गया तो एक कुत्ता उसकी बेटी को जबड़े में दबाए बैठा था। उसके गले तथा हाथ—पैर में गहरे जख्म होने से खून रिस रहा था। कुत्तों को भगाने के बाद जब परिजन उसे नजदीकी अंबामाता अस्पताल लेकर पहुंचे तब पता चला कि उसकी मौत हो…
Read More
निगम दस्ते ने शक्तिनगर में हटाई बॉटलनेक में आ रही बाधा

निगम दस्ते ने शक्तिनगर में हटाई बॉटलनेक में आ रही बाधा

उदयपुर,05 अप्रेल। शहर के सूरजपोल से देहलीगेट के बीच अत्यधिक यातायात दबाव को देखते हुए नगर निगम की ओर से शक्तिनगर में संकड़ी रोड को चौड़ा करने के लिए बॉटलनेक खोलने में बाधा बन रहे भवनों को शुक्रवार को हटाने की कार्रवाई की गई। शहर में वर्तमान में देहलीगेट से सूरजपोल तक मुख्य मार्ग पर सुबह से शाम तक अत्यधिक यातायात दबाव के कारण दिनभर जाम जैसे हालात बने रहते हैं। इसके चलते लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में बड़ी समस्या होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल के…
Read More
लालच में फंसा, नकली सोना लेकर गंवाए चार लाख रुपए

लालच में फंसा, नकली सोना लेकर गंवाए चार लाख रुपए

उदयपुर,05 अप्रेल(ब्यूरो): शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में दो युवकों के खिलाफ झांसा देकर नकली सोना देकर चार लाख की ठगी का मामला दर्ज हुआ है। डेढ़ किलो सोने के लालच में फंसकर उसने चार लाख रुपए गंवा दिए। मिली जानकारी के अनुसार बिहारीपुरा—चित्तौड़गढ़ निवासी रमेश चंद्र पुत्र मोहन लाल आहोर ने मामला दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि गत 17 मार्च को बलीचा बाईपास पर दोपहर बारह बजे दो युवक उससे मिली और उससे कहा कि उन्हें खुदाई में सोने के आभूषण मिले हैं। वह उन आभूषणों को बेचना चाहते हैं। जो लगभग डेढ़ किलो वजनी हैं। दोनों…
Read More
error: Content is protected !!