त्रैमासिक पत्रिका मधुर मुस्कान का किया विमोचन
उदयपुर 06 अप्रेल। वरिष्ठ नागरिक "मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड " ने विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत ओरिएंटल पैलेस रिसोर्ट मे उदयपुर टैक्स बार ऐसोसिएशन के पूर्व चैयरमैन सी.ऐ. योगेश चंद्र पोखरना द्वारा इन्कम टैक्स पर विस्तृत परिचर्चा व मुस्कान क्लब की त्रैमासिक पत्रिका *मधुर मुस्कान* के (अप्रैल - मई - जून) विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक कौशल्या गट्टानी ने की । मंचासीन उपाध्यक्ष सूरजमल पोरवाल , के.के. त्रिपाठी व महासचिव डा. नरेश शर्मा थे। अपने संबोधन मे पोखरना ने बताया कि वर्तमान टैक्स नियम का केन्द्र "टैक्स चोरी" रोकने पर है तथा समुचित टैक्स भरने वालों का रिफंड कुछ ही दिनों मे…
