गुजराती डांस वर्कशॉप 7 को, विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में एम  स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स और कत्थक आश्रम द्वारा आगामी 28 अप्रैल को होने वाले उदयपुर डांस फेस्टिवल को लेकर तैयारियां जारी है।  इसी को लेकर 7 अप्रैल को गुजराती डांस की वर्कशॉप होने जा रही है, जिसमें वैदेही दसोरा और काजल वर्मा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगी।

आयोजक प्रांजल शर्मा ने बताया कि यह वर्कशॉप सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शोभागपुरा 100 फीट रोड स्थित अशोका पैलेस के मधुश्री बैंकेट हॉल में होगी। प्रांजल ने बताया कि वर्कशॉप में प्रतिभागियों को गुजराती डांस की बारीकियां सीखने को मिलेंगी। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप में लाइव म्यूजिक होगा और सांस्कृतिक विविधता का संगम देखने को मिलेगा। प्रतिभागियों को निशुल्क सर्टिफिकेट भी मिलेगा

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!