अब परशुराम कॉलोनी में पैंथर की दस्तक
शहर के आबादी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही पैंथर्स की सक्रियता उदयपुर, 08 अप्रैल। शहर में वन क्षेत्र से सटे देवाली की परशुराम कॉलोनी में बीती रात में एक पैंथर के मूवमेंट के चलते लोगों में दहशत फैली हुई है। आबादी क्षेत्र में पैंथरों के आने और विचरण के साथ ही श्वानों, गाय—बछड़ों के शिकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। शहर में देवाली क्षेत्र की परशुराम कॉलोनी में बीती रात एक पैंथर पहुंचा, जो वहां एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। सोमवार को सुबह सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखने पर पैंथर के आगमन का पता…
