Year: 2024

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 4 का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 4 का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न

उदयपुर। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 4 के द्वितीय वार्षिकोत्सव पर आदिनाथ भगवान का विधान, सांस्कृतिक  संध्या और ध्वजा परिवर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष कमल कुमार जैन ने बताया की प्रतिष्ठा चार्य श्री विनोद पगारिया के सानिध्य मे प्रथम दिन श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा और आदिनाथ भगवान का विधान धूम धाम से किया गया और शाम की सांस्कृतिक संध्या में मंदिर द्वारा संचालित श्री शांतिसागर जैन पाठशाला के बच्चो द्वारा धार्मिक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर ब्राह्मी महिला परिषद द्वारा भी प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में उप महापौर पारस सिंघवी,समारोह गौरव राजेश बी शाह,…
Read More
होटल पैरेलल और ऑरेका ने जीते मैच

होटल पैरेलल और ऑरेका ने जीते मैच

 मेवाड़ कप 2024 - राहुल और नरेश मेन ऑफ द मैच उदयपुर। मेवाड़ कप 2024 के तहत चल रहे टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए मैच में पैरेलल होटल ने दी ताज होटल को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दी ताज होटल ने निर्धारित 20 ओवर में 121 रन बनाएं। दी ताज होटल की ओर से प्रभाकर सिंह ने 22 रन एवं सुजल ने 20 रनों का योगदान दिया। पैरेलल होटल की ओर से तुलसी और प्रफुल्ल ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। जवाब में पैरेलल होटल ने निर्धारित लक्ष्य को 14.5 ओवर में हासिल कर लिया। राहुल…
Read More
डीपीएस, उदयपुर का उदयपुर पर्यटन के लिए हेलिकॉप्टर राइड

डीपीएस, उदयपुर का उदयपुर पर्यटन के लिए हेलिकॉप्टर राइड

बच्चों में कातूहल बनी हेलीकोप्टर राईड डीपीएस के हजारों बच्चों ने हेलीकोप्टर को निहारा उदयपुर। जिस हेलीकोप्टर को अब तक आसमान में निहारते रहते थे उस हेलीकोप्टर को आज अपनी आंखों के सामनें अपने डीपीएस स्कूल की जमीन पर देखा तो हजारों बच्चें बहुत देर तक उसे निहारते रहे। हेलीकोप्टर राईड बच्चों में रोमांच एवं कातूहल बन गयी। बच्चें ने इसे नजदीक से निहारा। विद्यालय की गैलेरी में खड़े हो कर राईड को निहारते हुए हजारों बच्चें रोमांचित हुए। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के विद्यार्थियों ने आज एक अद्भुत व रोमांचक अनुभव प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधन ने अपने छात्रों…
Read More
पुलिस ने नष्ट किया हजारों लीटर महुवा वॉश

पुलिस ने नष्ट किया हजारों लीटर महुवा वॉश

उदयपुर,07 अप्रेल(ब्यूरो): लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस व प्रशासन की ओर से जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर दबिश मारकर हजारों लीटर महुआ वॉश नष्ट कर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए। पुलिस के अनुसार खेरवाड़ा थाने के सहायक उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह मय टीम ने लापा नहर के पास खाण्डी ओबरी क्षेत्र में दबिश देकर निचला फला निवासी शिवा पुत्र रूपा खराड़ी के यहां अवैध रूप से रखी एक हजार लीटर महुवा वॉश बरामद कर उसे नष्ट करने की कार्रवाई की। शिवा उक्त महुवा वॉश की बिक्री करता था। इस…
Read More
11 केवी लाइन की चपेट में आया ठेकाकर्मी, मौके पर मौत

11 केवी लाइन की चपेट में आया ठेकाकर्मी, मौके पर मौत

उदयपुर,07 अप्रेल(ब्यूरो): करीबी सलूम्बर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में 11 केवी लाइन से करंट लगने से बिजली निगम में कार्यरत एक ठेका कर्मी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना सेमारी थाना क्षेत्र के भोराई घाटा आंबा रेड की है। जहां बीती रात बिजली निगम में ठेके पर काम करने वाला पीपला भाटड़ा निवासी अर्जुनलाल तकनीकी काम करते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आ गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बिजली सप्लाई बंद करने के बाद शव मौके से उठाया और पोस्टमार्टम के लिए सेमारी के अस्पताल पहुंचाया। जहां रविवार…
Read More
ग्रामीणों ने झाड़ोल मार्ग पर लगाया जाम

ग्रामीणों ने झाड़ोल मार्ग पर लगाया जाम

बढ़ती चोरियों से थे परेशान, एक घंटे तक चला प्रदर्शन, थमे रहे वाहनों के चक्के   उदयपुर,07 अप्रेल. जिले के नाई थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को उदयपुर-झाड़ोल मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों के प्रदर्शन करने के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।  े ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कुछ महीनों से नाई थाना क्षेत्र में चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि पुलिस चोरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही। लगातार हो रही चोरियों से परेशान होकर ग्रामीण कुछ दिन पहले  नाई थानाधिकारी से…
Read More
कटारिया विरोधी गुट के नेताओं की भाजपा में हुई एंट्री

कटारिया विरोधी गुट के नेताओं की भाजपा में हुई एंट्री

उदयपुर,07 अप्रेल(ब्यूरो): भाजपा में गुलाबचंद कटारिया विरोधी माने जाने वाले नेताओं की अब पार्टी में एंट्री होने लगी है। जनता सेना के सुप्रीमो एवं भाजपा से विधायक रहे रणधीर सिंह भीण्डर के बाद जनता सेना के जिलाध्यक्ष मांगी लाल जोशी एवं अन्य नेताओं की भाजपा में फिर से एंटी हुई है। जोशी भाजपा के उदयपुर जिला अध्यक्ष रह चुके थे और पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर की तरह ही गुलाबचंद कटारिया के विरोधी रहे। जब तक कटारिया भाजपा की सक्रिय राजनीति में रहे, तब तक भीण्डर, जोशी तथा उनके समर्थक पूर्व भाजपा नेताओं को पार्टी में एंट्री नहीं मिल पाई…
Read More
घाटों को गंदगी, नशा, अश्लीलता व अतिक्रमण मुक्त करने जन आंदोलन जरूरी

घाटों को गंदगी, नशा, अश्लीलता व अतिक्रमण मुक्त करने जन आंदोलन जरूरी

स्वच्छता, पवित्रता व प्रार्थना युक्त घाट झीलों, नदियों की पर्यावरणीय सुरक्षा व दिव्य जल गुणवत्ता के लिए जरूरी : डॉ. मेहता उदयपुर,07 अप्रेल(ब्यूरो):झील प्रेमियों का रविवार संवाद झीलों, तालाबों व नदियों  पर स्थित घाटों की बदहाल स्थिति पर केंद्रित रहा। संवाद में विद्या भवन पॉलिटेक्निक के प्राचार्य, पर्यावरणविद डॉ. अनिल मेहता ने कहा कि सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक व पर्यावरणीय गतिविधियों के केंद्र रहे। नदी, झील घाट आज गंदगी, नशेबाजी, अश्लीलता, शोर शराबे व अतिक्रमण से ग्रसित हैं। उन्होंने कहा कि जल स्रोत के किनारे होने वाली हर गलत व प्रतिकूल गतिविधि जल की आंतरिक आणविक संरचना में नकारात्मक बदलाव लाती…
Read More
20—22 साल के युवकों ने बना लिया गिरोह, करने लगे दुपहिया वाहनों की चोरी

20—22 साल के युवकों ने बना लिया गिरोह, करने लगे दुपहिया वाहनों की चोरी

छह आरोपी गिरफ्तार, बरामद की 9 बाइक  उदयपुर,07 अप्रेल(ब्यूरो):। जिले के झाडोल उपखंड के बाघपुरा क्षेत्र के 20—22 साल के युवाओं ने गिरोह बनाकर बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। रविवार को गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने गिरोह से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चुराई गए 9 वाहन बरामद कर लिए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहरी क्षेत्र में बढ़ते वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों को लेकर गोवर्धन विलास थाना पुलिस में कार्यरत थानाधिकारी प्रशिक्षु आईपीएस निश्चय प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की थी। जिसमें पुलिस ने बाघपुरा निवासी राजू पुत्र देवाजी मीणा, नारायण…
Read More
अवैध वसूली करने वाले निजी स्कूलों पर कार्रवाई के निर्देश

अवैध वसूली करने वाले निजी स्कूलों पर कार्रवाई के निर्देश

उदयपुर,07 अप्रेल(ब्यूरो): जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने जिले में अभिभावकों से छदम वसूली करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विकास एवं पंचायत अनुभाग के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत नाकोड़ा नगर से जिले में निजी विद्यालयों में स्कूल फीस के अलावा पुस्तकों, यूनिफार्म, जूते, विकास, आउटिंग आदि के नाम पर अभिभावकों से छदम वसूली यथा सीबीएससी की गाईड लाइन की उपेक्षा कर विशिष्ट प्रकाशकों की किताबों को प्रोत्साहित करने तथा यनिफार्म विशिष्ठ दुकान से ही खरीदने, मनमर्जी शुल्क वृद्धि तथा पीटीए, एफआरसी की सूचना न देने की शिकायत माध्यिक शिक्षा…
Read More
error: Content is protected !!