Year: 2024

रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक

रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक

उदयपुर 15 अप्रेल। निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत पषुपालन विभाग उदयपुर द्वारा आयड़ स्थित सनबीम विद्यालय में रंगोली बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया। पषुपालन विभाग उदयपुर के संयुक्त निदेषक डॉ. षरद अरोड़ा ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए आमजन को लोकतंत्र के प्रति अपना दायित्व निभाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर संस्थान के उपनिदेषक डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी, डॉ. सुरेश जैन,  डॉ.ईशानी राय, डॉ. पी. मनोगना, श्रीमती नगीना षर्मा, स्वीप प्रतिनिधि दिग्विजय सिंह, बीएलओ आदि उपस्थित रहे।
Read More
देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को एकसूत्र में बांधने वाले महान व्यक्तित्व को नमन

देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को एकसूत्र में बांधने वाले महान व्यक्तित्व को नमन

बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई। उदयपुर। 14 अप्रेल। महान समाज सुधारक, भारत-रत्न, भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती सवीना सब्सिटी सेंटर स्थित कार्यालय में मनाई गई। देहात जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि सवीना सब्सिडी सेंटर स्थित कार्यालय में महान समाज सुधारक, भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पुष्प चढ़ाकर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि आज देश…
Read More
सिन्धी समाज रक्तदान व चिकित्सा शिविर

सिन्धी समाज रक्तदान व चिकित्सा शिविर

उदयपुर। सिंधी समाज द्वारा शहर में रक्त की कमी को देखते हुए रविवार को पूज्य सिंधी पंचायत संस्थान सेक्टर 11 से 13 मे piims हॉस्पिटल उमरङा के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क मेडिकल परामर्श एवं रक्तदान शिविर हिरणमगरी 11 गोविंद नगर स्थित झूलेलाल धाम में  लगाया गया।       पंचायत के संजय छाबडिया ने बताया कि चिकित्सा शिविर में रक्त संग्रह मेडिसिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं अन्य मेडिकल परामर्श नेत्र रोग परामर्श, ENT नाक ,कान परामर्श, फिजियोथेरेपी (डॉक्टर कुणाल कालरा) द्वारा एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क जाॅच की गई साथ सभी रक्तदाताओं को  सर्टिफिकेट देकर व उपराणा पहनाकर सम्मान…
Read More
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण, दिए निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण, दिए निर्देश

प्रतापगढ़, 14 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अंजलि राजोरिया ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र प्रतापगढ़ में  मतदान केंद्र का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  उन्होंने बूथ न्यूनतम भौतिक सुविधाओं का जायजा लिया और मतदान केंद्र पर सुगम मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता के बारे में पूछा। साथ ही मतदान केंद्र पर मतदान कक्ष, शौचालय, पेयजल, रैंप तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की पालना करवाने और  मतदान केन्द्रों पर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शी, सुव्यवस्थित और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि…
Read More
होम वोटिंग के पहले दिन वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

होम वोटिंग के पहले दिन वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

चित्तौड़गढ़, 14 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु वाले एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिये शुरू की गई होम वोटिंग की सुविधा के पहले दिन रविवार को लोकसभा क्षेत्र में कुल 743 पंजीकृत मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया तथा आयोग द्वारा दी गई सुविधा की सराहना की। चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा कपासन में 160, बेगू में 148, चित्तौड़गढ़ में 140, निंबाहेड़ा में 51, बड़ी सादड़ी में 89, प्रतापगढ़ में 53, मावली में 47 तथा वल्लभनगर में 55 मतदाताओं ने होम वोटिंग के माध्यम से मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में…
Read More
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 133 वीं जयंति पर किया नमन

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 133 वीं जयंति पर किया नमन

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 133 वीं जयंति पर किया नमन समरसता के प्रतीक थे डॉ. अम्बेडकर - प्रो. सारंगदेवोत उदयपुर 14 अप्रेल /  संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 133 वीं जयंति पर  उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि राष्ट्र हित, राष्ट्र प्रेम एवं सर्वजन हिताय केे लिए समर्पित विचारधारा का नाम है डॉ. भीमराव अम्बेडकर। शिक्षा बिना उत्कर्ष नहीं, अतः राष्ट्र के प्रत्येक समुदाय को शिक्षा से जोडना तथा उनके भीतर राष्ट्रीयता व राष्ट्रवाद के बीज को रोपित…
Read More
मतदाता जागरूकता मेगा इवेंट का आयोजन

मतदाता जागरूकता मेगा इवेंट का आयोजन

उदयपुर, 14 अप्रेल। आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पोसवाल के निर्देशन में स्वीप गतिविधियां जारी है। इसी कड़ी में जिले में जारी स्वीप गतिविधियों में उदयपुर ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में नवरत्न कॉम्पलेक्स भुवाणा स्थित रिवर व्यू गार्डन में मतदाता जागरूकता मेगा इवेंट का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। एईआरओ गिर्वा के नायब तहसीलदार भाग्यराम जोशी ने हर मतदाता को अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया और सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी…
Read More
कुंभलगढ़ की 90 वर्षीय चंद्रीबाई ने घर से दिया वोट

कुंभलगढ़ की 90 वर्षीय चंद्रीबाई ने घर से दिया वोट

राजसमंद। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चिन्हित पात्र मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की गई है। राजसमंद संसदीय क्षेत्र के कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 37 की 90 वर्षीय वृद्धा श्रीमती चंद्रीबाई ने रविवार को होम वोटिंग से मतदान किया। चंद्रीबाई ने कहा कि उन्होंने हर चुनाव में वोट दिया है और वह वोट देने का अवसर कभी नहीं चूकती। उन्होंने कहा कि उन्हें जब यह पता चला कि वह अपने घर से ही चुनाव में वोट दे पाएगी तब उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा। उन्होंने होम वोटिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग…
Read More
पांच दिवसीय ऑल इंडिया इंटर जोनल महिला हैंडबॅाल स्पर्धा के तीसरे दिन मेजबान विद्यापीठ की टीम ने बिलासपुर विवि को 11 गोल से हराया सुखाड़िया विवि की टीम स्पर्धा से हुई बाहर

पांच दिवसीय ऑल इंडिया इंटर जोनल महिला हैंडबॅाल स्पर्धा के तीसरे दिन मेजबान विद्यापीठ की टीम ने बिलासपुर विवि को 11 गोल से हराया सुखाड़िया विवि की टीम स्पर्धा से हुई बाहर

उदयपुर 14 अप्रेल / जर्नादनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय की मेजबानी में भूपाल नोबल्स विवि के खेल मैदान पर आयोजित  पांच दिवसीय ऑल इंडिया इंटर जोनल महिला हैंडबॉल चैम्पियनशिप 2023-24 के दिसरे दिन के खेल का शुभारंभ कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, डॉ. शैलेन्द्र मेहता, डॉ. राजन सूद, डॉ. अमिया गोस्वामी, डॉ. निवेदिता,  डॉ. बलिदान जैन, डॉ. सुनिता मुर्डिया, डॉ. रचना राठौड़, डॉ. दिलीप सिंह चौहान, डॉ. संतोष लाम्बा, डॉ. रोहित कुमावत ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि कडे़ मुकाबले में मेजबान टीम राजस्थान विद्यापीठ ने अटल बिहारी वाजवेयी विवि बिलासपुर को…
Read More
लेकसिटी में हुआ ‘मेकिंग उदयपुर प्राउड अवार्ड शो’

लेकसिटी में हुआ ‘मेकिंग उदयपुर प्राउड अवार्ड शो’

ताराचंद गवारिया व कौशिक शुक्ला सहित 30 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान उदयपुर, 14 अप्रैल। लेकसिटी में शनिवार को नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल में शेड्स ऑफ़ उदयपुर एवं नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल के संयुक्त तत्वावधान में  शनिवार को 'मेकिंग उदयपुर प्राउड अवार्ड शो' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विविध क्षेत्रों में उदयपुर को गौरवान्वित करने वाली 30 विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। शेड्स ऑफ़ उदयपुर के गगन शर्मा ने बताया कि इस अवार्ड शो का मुख्य उद्देश्य उन लोगो को सम्मानित करना है जो कई वर्षों से अपने कार्यक्षेत्रों में विशिष्ट प्रदर्शन कर रहे है। इस अवार्ड के द्वारा उन्हें…
Read More
error: Content is protected !!