Year: 2024

कारवां-ए-मोहब्बत मुहिम का शुभारम्भ

कारवां-ए-मोहब्बत मुहिम का शुभारम्भ

उदयपुर 13 अप्रेल। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा संपूर्ण राजस्थान में मंच के मार्गदर्शक एवं संरक्षक डॉ.इंद्रेश कुमार के दिशा निर्देशानुसार कारवां-ए-मोहब्बत मुहिम का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन द्वारा कारवां-ए-मोहब्बत मुहिम का बैनर का शुभारम्भ करते हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संभाग के कार्यकर्ताओं को सौंपते हुए कहा कि डॉक्टर इंद्रेश कुमार की एक बहुत सराहनीय प्रशंसनीय पहल है जो आज तक मुस्लिम समाज में किसी भी संगठन एवं पार्टी ने ऐसा रचनात्मक कार्य नहीं किया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक आबिद शेख ने कहा की हमारा यह करवा सांझी संस्कृति को बढ़ते हुए…
Read More
राजकीय विद्यालय में बच्चों के लिये 30 टेबल चेयर सेट भेंट

राजकीय विद्यालय में बच्चों के लिये 30 टेबल चेयर सेट भेंट

उदयपुर। उदयपुर यूनाइटेड लेडीज सर्कल-171 और उदयपुर लेकसिटी लेडिज सर्कल-125 की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालय सापेटिया में बच्चों के बैठने के लिये 30 टेबल चेयर के सेट प्रदान किये। लेडीज सर्कल इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्कलर चेरिल संतोष और एरिया-12 सर्कल की एरिया चेयरपर्सन चारू बियानी और चेयरपर्सन सर्कलर स्वाति दुर्गावत, सर्कलर लवली अग्रवाल, स्कूल की प्रिंसिपल किरण भट्ट व बीना मौजूद थी।
Read More
मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण आज से

मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण आज से

डाक मतपत्र से मतदान के लिए लगेंगे सुविधा केंद्र उदयपुर, 14 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव- 2024 के तहत आगामी 26 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर गठित मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने बताया कि मतदान दल में शामिल पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण 15 व 16 अप्रैल को सुबह 9 बजे से माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय परिसर तथा राजकीय फतह उमावि परिसर में होगा। इस दौरान मतदान दलों में शामिल कार्मिकों के डाक मत पत्र से मतदान के लिए दोनों स्थलों पर 12-12 सुविधा केंद्र भी…
Read More
आओ बूथ चलें अभियान

आओ बूथ चलें अभियान

बूथों पर पहुंचे मतदाता, जानी चुनाव से जुड़ी जानकारियां बीएलओ ने वितरित की मतदाता पर्ची व मार्गदर्शिका उदयपुर, 14 अप्रैल। देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा के लिए हो रहे आम चुनावों में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से रविवार को आओ बूथ चलें अभियान चलाया गया। इसके तहत सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहे तथा मतदाताओं को निर्वाचन से जुड़ी जानकारी देते हुए मतदाता पर्ची और मार्गदर्शिका का वितरण किया। उदयपुर जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन तथा उप…
Read More
जो बूथ नहीं जा सकते, उन तक पहुंची मतदान टीमें

जो बूथ नहीं जा सकते, उन तक पहुंची मतदान टीमें

लोकसभा आम चुनाव- 2024 गांव-फलों और दुर्गम स्थलों पर पहुंच कराया मतदान वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांगजनों की होम वोटिंग शुरू 21 अप्रैल तक चलेगा पहला चरण उदयपुर, 14 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव- 2024 में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग कृतसंकल्पित है। 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक तथा 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले दिव्यांगजनों को घर बैठे मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया नवाचार कई चेहरों पर मुस्कान के साथ ही देश के लिए मतदान कर पाने का संतोष उभारने में सफल हो रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी…
Read More
गणगौर महोत्सव के दौरान दिखी मतदाता जागरूकता गतिविधियों की झलक

गणगौर महोत्सव के दौरान दिखी मतदाता जागरूकता गतिविधियों की झलक

राजसमंद। लोकसभा चुनाव को लेकर जिलेभर में मतदाता जागरूकता गतिविधियां निरंतर जारी है। उपखंड अधिकारी अर्चना बुगालिया के निर्देशन में गणगौर महोत्सव के दौरान भी मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। इस दौरान लोक कलाकारों ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया और 26 अप्रैल को मतदान की अपील की। साथ ही जगह-जगह रंगोलिया बनाकर और बैनर लगाकर भी मतदान के लिए आमजन को प्रेरित किया गया। इसके अलावा मेले के दौरान एक स्टॉल स्वीप की लगाई गई जिस पर कार्मिकों ने मेले में आने वाले लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया। उपखंड अधिकारी बुगालिया…
Read More
रंगमंच से निकलेंगी प्रतिभाएं जो जीतेंगी एक दिन उदयपुर के लिये ऑस्कर

रंगमंच से निकलेंगी प्रतिभाएं जो जीतेंगी एक दिन उदयपुर के लिये ऑस्कर

शहर के नाट्य प्रेमियों के ग्रुप "रंगमंच" से निकलेंगी प्रतिभाएं एक दिन ऑस्कर लाएंगी, इसी उद्देश्य के साथ हम शहर की प्रतिभाओं को अभिनय का निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह कहना है रंगमंच के संस्थापक मुकेश माधवानी ( राजस्थान लाईन प्रोडूसर ) का मुकेश माधवानी ने बताया कि सिनेमा से मेरा जुड़ा दो दशक से पुराना है। मेरा स्वप्न रहा है कि उदयपुर में फिल्म सिटी की स्थापना हो, और यहां की प्रतिभाओं को अभिनय के लिए मंच मिले, इसके लिए मैं प्रयासरत हूं। मुकेश माधवानी ने बताया कि शहर में कई प्रतिभाएं हैं, जो सिनेमा से जुड़ना चाहती…
Read More
कलक्टर, एसपी सहित अधिकारियों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

कलक्टर, एसपी सहित अधिकारियों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

राजसमंद। अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल और एसपी मनीष त्रिपाठी ने अंबेडकर सर्किल स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एडीएम नरेश बुनकर, एएसपी महेंद्र पारीक, नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय, एक्सईएन तरुण बाहेती सहित अन्य अधिकारियों ने भी माल्यार्पण किया। कलक्टर ने कहा कि अंबेडकर का जीवन समूचे मानव समाज के लिए प्रेरणा है, हर व्यक्ति को अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। जिला कलक्टर ने मतदान को लेकर भी अपील कर कहा कि लोकतंत्र में मतदान का सर्वाधिक महत्व है, 26 अप्रैल को सभी मतदाता मतदान अवश्य करें।
Read More
मतदान का निशान दिखाने पर प्रताप गौरव केन्द्र के शुल्क में रहेगी छूट

मतदान का निशान दिखाने पर प्रताप गौरव केन्द्र के शुल्क में रहेगी छूट

उदयपुर, 14 अप्रैल। आसन्न लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान को लेकर विभिन्न संस्थाओं और संगठनों की ओर से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के निमित्त उदयपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल हो चुके प्रताप गौरव केन्द्र राष्ट्रीय तीर्थ ने भी अनूठी पहल की है। यहां पर मतदान का निशान व वोटर आईडी बताने पर शुल्क में छूट का निर्णय किया गया है। प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि मतदाता जागरूकता में हर नागरिक, हर संस्था, हर संगठन की भागीदारी महत्वपूर्ण है और भागीदारी से ज्यादा यह एक जिम्मेदारी है। इसी जिम्मेदारी…
Read More
वाहनों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई शुरू

वाहनों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई शुरू

डूंगरपुर, 14 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत चुनाव ड्यूटी में अधिग्रहित वाहनों के ड्यूटी पर नहीं जाने पर जिला परिवहन कार्यालय ने वाहन का पंजियन प्रमाण पत्र, फिटनेस, परमिट एवं चालक लाईसेंस निलम्बन की कार्यवाही शुरू की। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 (1951 का 43 ) की धारा 160 के अधीन अधिग्रहित आदेश वाहन चालकों को तामिल करवाया थे। दिनांक 13 अप्रैल को कॉलेज ग्राउण्ड से होम वोटिंग के लिए चारो विधानसभा क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारियों को रिपोर्ट करने के लिए 88 वाहनों रवाना किया गया था। जिसमें से वाहन सख्ंया आरजे-27-टीए-3155, आरजे-12-टीए-1662, आरजे-12-टीए-1825 द्वारा 14 अप्रैल तक रिपोर्ट नहीं…
Read More
error: Content is protected !!