भारतीय ज्ञान परंपरा और प्रकृति संरक्षण विषय पर हुआ व्याख्यान
उदयपुर। विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान भारती, उदयपुर इकाई-चित्तौड़ प्रान्त द्वारा विवेकानंद हॉल, विज्ञान महाविद्यालय, उदयपुर में “भारतीय ज्ञान परंपरा और प्रकृति संरक्षण” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। विशिष्ट वक्ता डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सह-प्रान्त प्रचारक, चित्तौड़ प्रान्त ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में प्रकृति को केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन के सह-अस्तित्व और संतुलन का आधार माना गया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और सतत विकास के संदर्भ में प्राचीन भारतीय चिंतन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि धर्म आधारित जीवन शैली अपनाकर पेड़, पानी और प्लास्टिक के प्रति…
