उदयपुर, 29 अप्रैल। भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर के सहयोग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जसवंतगढ़ में बुधवार को परिंडे लगाए गए। साथ ही आसपास के सरकारी स्कूलों में कुल 50 परिंडे वितरित किये गए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेरणा नौशल्या के नेतृत्व में स्कूल परिसर में स्टाफ के साथ ही भारत स्काउट एंड गाइड की टीम और स्कूल के छात्र छात्राओं ने परिंडे लगाए।
स्कूल लेक्चरर डॉ. संजू त्रिपाठी ने बताया कि स्कूली बच्चों ने पहल करते हुए परिंडों में नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली। सीबीईओ ने राजस्थान समाज सेवा संस्थान के इस प्रयास की सराहना की। परिंडा अभियान के दौरान स्काउट एंड गाइड सीईओ सुनील कुमार सोनी, अभिलाषा मिश्रा, प्रधानाचार्य बिंदु धींग, अनिता शर्मा व कैलाश पालीवाल भी मौजूद रहे। संस्थान की तरफ से गोगुंदा ब्लॉक के जसवंतगढ़ के आसपास के सरकारी स्कूलों सहित परिंडे वितरित भी किए गए। संस्थान के संरक्षक दिनेश कोठारी ने बताया कि संस्थान की तरफ से स्कूलों, सार्वजनिक पार्कों में परिंडे लगाने के साथ ही आमजन को निशुल्क परिंडे वितरित किए जा रहे है।
भीषण गर्मी में स्कूल परिसर में लगाए परिंडे- स्कूली बच्चों ने रोज पानी भरने की ली जिम्मेदारी
