फतहनगर। नव निर्वाचित उपजिला प्रमुख एवं पूर्व विधायक दलीचंद डांगी का रविवार को फतहनगर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। डांगी आवरीमाता शक्तिपीठ पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ऋतु अग्रवाल के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
नगर के मुख्य चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर डांगी का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें सरोपा एवं उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, महेश सोनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील डांगी, पार्षद रोहित अग्रवाल, बनेड़िया सरपंच रामलाल सोनी, डॉ. जैनेन्द्र कुमार जैन, पूर्व पार्षद विनोद धर्मावत, युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित बंसल, अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, रामचन्द्र मेहलाना, भाविन जैन, महेन्द्र सिंह झाला, बादलदेव सिंह राणावत,देवेन्द्र सिंह गौड़,भगवान लाल माली, कालूलाल मेनारिया, रीतेश पोखरना, अशोक कुमावत, रोशन सोनी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष प्रजापत, गजेन्द्र पालीवाल, रोहित पालीवाल, सूर्यवीर सिंह मानावत, चेतन सेन, चिराग चंडालिया, पूर्व पार्षद हितेश अग्रवाल, हरीश पंचोली, प्रकाश मून्दड़ा,श्रेयांश पोखरना सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मावली प्रधान पूरणकुंवर चुंडावत का फतहनगर में स्वागत-अभिनंदन
फतहनगर। मावली पंचायत समिति की नवनिर्वाचित प्रधान श्रीमती पूरणकुंवर पप्पू सिंह चुंडावत के पहली बार फतहनगर आगमन पर श्री सांवलिया स्टोन सप्लायर्स प्रतिष्ठान पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी भूपेंद्रसिंह रावल एवं पूर्व पार्षद डॉ. गजेंद्रसिंह रावल ने विधायक प्रत्याशी एवं मावली प्रभारी श्री कृष्ण गोपाल पालीवाल, नवनिर्वाचित प्रधान पूरणकुंवर चुंडावत एवं पप्पू सिंह चुंडावत का स्वागत किया। साथ ही डबोक मंडल अध्यक्ष जीवनसिंह राव, मावली मंडल अध्यक्ष कैलाश गाडरी एवं भाजपा नेता विकास स्वर्णकार का भी अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में बादलदेव सिंह, महेंद्रसिंह झाला, कर्नलसिंह चौहान, मुकेश सुथार, माधुलाल सुथार, कैलाश यादव, विष्णु पाराशर, आर.सी. पालीवाल, संजय खटीक, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्यारचंद भील, बड़गांव उपसरपंच राजेंद्रसिंह, तुषार यादव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
