श्री लुणेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन: कलश व ध्वजा स्थापना के साथ नवकुंडात्मक नवदिवसीय महारुद्र यज्ञ पूर्णाहुति

वल्लभनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम माल की टूस (मीठानीम) स्थित श्री लुणेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना महोत्सव का समापन पूर्णाहुति के साथ श्रद्धा एवं भक्ति भावपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विधिवत कलश एवं ध्वजा स्थापना की गई।
महोत्सव के अंतर्गत आयोजित नौ दिवसीय नवकुंडात्मक महारुद्र यज्ञ का समापन संत-महात्माओं के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री हिम्मत सिंह जी झाला एवं समाजसेवी श्री वीरम सिंह कृष्णावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही महंत श्री 108 राम लखन दास जी महात्यागी एवं महंत श्री 108 श्री शिवराम दास जी त्यागी के सानिध्य में यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई।
यज्ञाचार्य श्री विजय कुमार चौबीसा जी ने बताया कि विश्वशांति और विश्वकल्याणार्थ हो रहे इस नवकुंडी महारुद्र महायज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी देवी-देवताओं का आवाहन कर मुर्तियों के नव दिन तक विविध अधिवास किये गये शोभायात्रा के बाद 151 प्रकार की अवसधियों और तीर्थंदक से महाअभिषेक श्रद्धालु द्वारा किया गया रुद्रीपाठ सप्तसती पाठ महामृत्युंजय और वास्तु जाप महामंत्र जाप के अनुष्ठान यज्ञ मे पधारे विद्वान् भ्रह्मणों दुर्गाशंकरजी शोभालालजी हर्षकुमार बालूलालजी शिवराज कपिलजी मुकेशजी गोपालजी भरतजी द्वारा संपन्न किये गये 11 कविंटल दिव्य आवशधियों की हवन सामग्री और शुद्ध गाय के देशी घी के प्रयोग से वातावरण सुगन्धित और मन मोहक हो गया। यज्ञ मे अकालमृत्यु नाश रोग महामारी से बचाव व्यापारवृद्धि धन लाभ कार्यसिद्धि संतानप्राप्ति सुखशांति और कल्याण मनोकामना पूर्ति के विशेष उदेश्ययो को ध्यान मे रखकर नव यज्ञकुंडो का निर्माण किया गया। पवित्र वैशाख मास मे गुरुपुस्यामृत के सुयोग मे अभिजीत मुहूर्त मे पार्वतीमाता गणेशजी कार्तिकेय शिवपरिवार कुबेरजी सूर्यनारायण यमदेव की मुर्तियों सहित शिव मंदिर और हनुमान मंदिर के ध्वजादंड कलश की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने “जय-जय भोलेनाथ” के जयघोष के साथ कलश यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। इस अवसर पर आए सभी संत-महात्माओं एवं अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा स्वागत-सम्मान किया गया।
समारोह में गांव के बुजुर्ग, युवा, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वहीं बच्चों ने मेले में लगे झूलों का भी आनंद लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।🙏
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!