विद्यार्थियों के नेतृत्व में सजा मंच, बियोंड द एक्सपेक्टेड थीम पर 12 वक्ताओं ने साझा किए अपने विचार  व दृष्टिकोण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। विट्टी इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित एक स्वतंत्र टेडएक्स कार्यक्रम का आयोजन गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज उदयपुर में किया गया।
इस कार्यक्रम की परिकल्पना, आयोजन और प्रबंधन पूरी तरह से विट्टी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा किया गया था। कार्यक्रम का नेतृत्व आयोजक दिव्य प्रताप सिंह राठौड़ और सह-आयोजक एवं प्रधानाध्यापिका, विट्टी इंटरनेशनल स्कूल सुश्री अर्चना पुंडीर ने किया। आयोजन की मुख्य छात्र टीम में ऋद्धिमान सिंघवी और विहान अग्रवाल (प्रायोजन एवं आउटरीच प्रमुख), देव करण सिंह (वित्त प्रमुख), विधि राठौड़ (स्पीकर क्यूरेटर), अर्शिया चौधरी और दिव्यांशी श्रीमाली (ऑपरेशन्स प्रमुख), हृषांत शाह (सोशल मीडिया एवं मार्केटिंग प्रमुख) तथा वेदिका छाबड़ा, कार्यरत रहे।
इस थीम का उद्देश्य निर्धारित सीमाओं से आगे बढ़कर सोचने, नई संभावनाओं को तलाशने और परम्परागत धारणाओं से हटकर सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में अर्पित सिंघवी, सुश्री अव्याना मेहता, दीप्ति किरण माहेश्वरी, दीपक परिहार, दिलीप करण सिंह राठौड़, डॉ. अरविंदर सिंह, डॉ. उमंग खत्री, सुश्री कृष्णा पाटिल, सुश्री लिसिप्रिया कंगुजम, लेफ्टिनेंट वामशी ई (सेवानिवृत्त), सुश्री समायरा जुनेजा और सिद्धार्थ सिंघवी ने अपने विचार दृष्टिकोण साझा किए।
कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और वक्ताओं के विचारों से प्रेरणा भी ली।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!