रोटरी क्लब उदयपुर मीरा की ‘शुद्धि’ पहल से बदली स्कूल की तस्वीर, 6 दिन में 685 बालिकाओं को मिली आधुनिक सुविधाएं

अविरल 6-डे चैलेंज के तहत शौचालय व पेयजल व्यवस्थाओं का कायाकल्प, स्वच्छता से शिक्षा को मिलेगा नया बल

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा द्वारा अविरल 6-डे वन वीक चैलेंज’ के अंतर्गत हिरण मगरी सेक्टर 11 स्थित विद्यालय में स्वच्छता एवं हाइजीन प्रोजेक्ट ‘शुद्धि’ का सफल समापन किया गया। महज 6 दिनों में विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं को नया स्वरूप देते हुए बालिकाओं के लिए शौचालय ब्लॉक और स्वच्छ पेयजल व्यवस्था का संपूर्ण कायाकल्प किया गया।
कम समय में बड़ा बदलाव-क्लब की अध्यक्ष डॉ. रेखा सोनी एवं जल एवं स्वच्छता निदेशक आस्था मुर्डिया के नेतृत्व में इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया। पहले जहां सुविधाएं जर्जर और उपयोग के लायक नहीं थीं, वहीं अब 685 छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण उपलब्ध हो रहा है। नवीनीकरण के बाद यह सुसज्जित परिसर विद्यालय प्रशासन को सौंप दिया गया।
स्वास्थ्य और शिक्षा पर सकारात्मक असर-विशेषज्ञों के अनुसार, बेहतर स्वच्छता सुविधाओं से छात्राओं की स्कूल में उपस्थिति और सहभागिता में वृद्धि होगी। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और बालिकाओं के स्वास्थ्य व सुरक्षा में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।
प्रेरणादायक विचार-जिला गवर्नर नॉमिनी दीपक सुखाड़िया ने रोटरी क्लब मीरा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को हर स्तर पर प्रोत्साहन मिलना चाहिए।
क्लब अध्यक्ष डॉ. रेखा सोनी ने टीम के समर्पण को सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि सीमित समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण है।
जल एवं स्वच्छता निदेशक आस्था मुर्डिया ने ‘स्वस्था’ (Swasthaa) वेलनेस कम्युनिटी की जानकारी देते हुए समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने की बात कही।
हर्षा कुमावत ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता का महत्व समझाते हुए सुविधाओं के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
समर्पण का प्रतीक पहल
‘हैप्पी स्कूल, हैप्पी गर्ल्स, हैप्पी टॉयलेट’ के संकल्प को साकार करती यह पहल केवल बुनियादी ढांचे का विकास नहीं, बल्कि बालिकाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति रोटरी क्लब की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!