UdaipurViews

5 मई तक करें छात्रवृत्ति आवेदन में आक्षेप पूर्ति

5 मई तक करें छात्रवृत्ति आवेदन में आक्षेप पूर्ति

उदयपुर, 28 अप्रैल। शैक्षणिक सत्र 2023-24 एवं 2024-25 में राजस्थान राज्य के मूल निवासियों के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृति योजनाओं में यथा अनुसूचित जनजाति/अनु. जनजाति/अति. पिछड़ा वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक पिछड़ा वर्ग/विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय/मिरासी एवं भिश्ती समुदाय तथा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं में राज्य की राजकीय/निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के छात्रवृति आवेदन पत्र में आक्षेप पूर्ति कराने/महाविद्यालय स्तर पर लम्बित/छात्रों के स्तर पर आक्षेपित/लम्बित आवेदन पत्रों की अन्तिम तिथि 5 मई 2026 निर्धारित की गई है। संयुक्त निदेशक गिरीश भट्नागर ने बताया कि उत्तर मैट्रिक…
Read More
भारतीय डाक विभाग की अंतर्राष्ट्रीय सेवाएं आमजन के लिए आसान व सुलभ

भारतीय डाक विभाग की अंतर्राष्ट्रीय सेवाएं आमजन के लिए आसान व सुलभ

अब दुनिया होगी और करीब 200 से अधिक देशों तक तेज, सुरक्षित और किफायती डाक सुविधा उपलब्ध उदयपुर, 28 अप्रैल। भारतीय डाक विभाग द्वारा आम नागरिकों को वैश्विक स्तर पर बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय डाक सेवाओं का विस्तार किया गया है। उदयपुर डाक मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी प्रधान डाकघरों एवं उप डाकघरों में अब अंतर्राष्ट्रीय मेल की सुविधा उपलब्ध है, जिससे आमजन आसानी से विदेशों में पत्र, दस्तावेज एवं पार्सल भेज सकेंगे। प्रवर अधीक्षक ने बताया कि डाक विभाग द्वारा दी जा रही इन सेवाओं के माध्यम से ग्राहक 200 से अधिक देशों में…
Read More
विश्व नृत्य दिवस की पूर्व संध्या पर यूडीएफ 2026 के पोस्टर का भव्य विमोचन, 12 जुलाई को होगा उदयपुर डांस फेस्टिवल का आयोजन

विश्व नृत्य दिवस की पूर्व संध्या पर यूडीएफ 2026 के पोस्टर का भव्य विमोचन, 12 जुलाई को होगा उदयपुर डांस फेस्टिवल का आयोजन

फेस्टिवल में देशभर से कलाकार देंगे प्रस्तुतियां, बच्चों एवं युवाओं के लिए विशेष वर्कशॉप्स का होगा आयोजन उदयपुर। नृत्य कला को समर्पित एक भव्य सांस्कृतिक पहल के तहत एम स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स एवं कत्थक आश्रम संस्थान, उदयपुर की ओर से इंटरनेशनल डांस डे की पूर्व संध्या पर मंगलवार को उदयपुर डांस फेस्टिवल (यूडीएफ) 2026 के पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया। मुख्य फेस्टिवल का आयोजन आगामी 12 जुलाई 2026 को किया जाएगा। एम स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया कि यूडीएफ का मुख्य उद्देश्य नृत्य कला को बढ़ावा देना, स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों…
Read More
भोपाल में चमकी उदयपुर की प्रतिभाः काजल वैष्णव ने इंटर-यूनिवर्सिटी जू-जित्सू में जीता रजत

भोपाल में चमकी उदयपुर की प्रतिभाः काजल वैष्णव ने इंटर-यूनिवर्सिटी जू-जित्सू में जीता रजत

उदयपुर। शहर की उभरती खिलाड़ी काजल वैष्णव ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय जू-जित्सू प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम कर उदयपुर का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भोपाल स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। द रे मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस पॉइंट एकेडमी के मुख्य कोच ललित वैरागी ने बताया कि काजल वैष्णव ने जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। काजल, श्री रणछोड़ दास वैष्णव की सुपुत्री हैं और रेबारियो का गुड्डा क्षेत्र की निवासी हैं। काजल ‘द रे मार्शल…
Read More
रोटरी मीन्स बिजनेस उदयपुर का मेगा विज़िटर डेः 75 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता, नेटवर्किंग और नए अवसरों का सशक्त मंच

रोटरी मीन्स बिजनेस उदयपुर का मेगा विज़िटर डेः 75 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता, नेटवर्किंग और नए अवसरों का सशक्त मंच

उदयपुर। रोटरी मीन्स बिजनेस (आरएमबी) उदयपुर चैप्टर द्वारा आयोजित मेगा विज़िटर डे कार्यक्रम उत्साह, नवाचार और व्यवसायिक ऊर्जा से भरपूर रहा। इस प्रभावशाली आयोजन में 75 से अधिक उद्यमियों, स्टार्टअप संचालकों और व्यापारिक पेशेवरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे यह कार्यक्रम नेटवर्किंग और सहयोग का एक मजबूत मंच बनकर उभरा। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि प्रतिभागियों को अपने-अपने व्यवसाय का प्रस्तुतीकरण करने का अवसर मिला। उद्यमियों ने अपने उत्पादों और सेवाओं की जानकारी साझा करते हुए संभावित ग्राहकों और सहयोगियों से सीधे संवाद स्थापित किया। साथ ही, रेफरेंस एक्सचेंज के माध्यम से आपसी विश्वास को बढ़ावा मिला, जिससे…
Read More
उदयपुर में होटल उद्योग को नई दिशाः राजस्थान होटेलियर क्लब की बैठक में बड़े फैसले, ट्रैवल ट्रेड मीट की तैयारी तेज

उदयपुर में होटल उद्योग को नई दिशाः राजस्थान होटेलियर क्लब की बैठक में बड़े फैसले, ट्रैवल ट्रेड मीट की तैयारी तेज

उदयपुर, 28 अप्रैल। राजस्थान होटलियर क्लब सोसाइटी की महत्वपूर्ण बैठक आज होटल यू कनेक्ट में अध्यक्ष करण सिंह चंपावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संस्थापक सदस्यों, कोर कमेटी और अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही, जहां होटल उद्योग के विकास और आपसी समन्वय को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें संस्थापक सदस्य रजनीकांत शर्मा, सुरेंद्र सिंह राठौड़ और नरेंद्र मेहता उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत अध्यक्ष करण सिंह चंपावत के स्वागत उद्बोधन से हुई, जिसमें उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों का अभिनंदन किया। इस दौरान वर्ष 2026-27 के लिए राजस्थान होटेलियर क्लब की सदस्यता विधिवत शुरू…
Read More
अपना घर गौशाला में पाँचवाँ छप्पन भोग सम्पन्न, 150 बीमार व घायल गौमाता को अर्पित हुआ विशेष प्रसाद

अपना घर गौशाला में पाँचवाँ छप्पन भोग सम्पन्न, 150 बीमार व घायल गौमाता को अर्पित हुआ विशेष प्रसाद

उदयपुर, 28 अप्रैल। गुरु कमल चंद्रोशन गौ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 108 गौशाला के अंतर्गत देश में अनूठे “छप्पन भोग अभियान” की श्रृंखला का पाँचवाँ आयोजन परशुराम चौराहा स्थित अपना घर गौशाला में श्रद्धा व उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर लगभग 150 बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गौमाताओं को छप्पन भोग अर्पित कर उनकी सेवा की गई। कार्यक्रम संयोजक स्वीटी जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन में उपस्थित अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन द्वारा शब्दों के माध्यम से किया गया तथा माला, उपरणा और पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया गया। यह आयोजन संघवी…
Read More
दो दिवसीय विश्व पुस्तक दिवस समारोह का समापन

दो दिवसीय विश्व पुस्तक दिवस समारोह का समापन

उदयपुर, 28 अप्रैल। राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय एवं सलिला संस्था सलूम्बर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। जिसमें दिल्ली, डूंगरपुर और सलूम्बर के साहित्यकारों ने भाग लिया। इसका लाभ 60 से 70 विद्यार्थियों को मिला। प्रचंड गर्मी के बावजूद श्रोताओं ने बड़े उत्साह से कार्यक्रम में सहभागिता की। बालिकाओं ने रंगोली बनाई और बालको ने गुब्बारों से उसे पुस्तकालय भवन को सजाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एनसीईआरटी दिल्ली की डॉ पूनम अग्रवाल ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया उन्होंने कहा कि, ‘पुस्तकें अविनाशी है, मोबाइल विनाशी है। मुद्रित पुस्तक हजारों साल तक अपने इस स्वरूप में विद्यमान रह सकती…
Read More
17 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन फ्लेक्सिबल ब्रान्कोस्कोपी तकनीक का किया सफल प्रयोग

17 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन फ्लेक्सिबल ब्रान्कोस्कोपी तकनीक का किया सफल प्रयोग

-बड़ी स्थित सेठ रामविलास भूवालका यक्षमा आरोग्य सदन बड़ी, उदयपुर रेस्पिरिएटरी मेडीसिन विभाग के चिकित्सकों का कमाल - बिना चीर-फाड़ और बिना बेहोश किए श्वास नली से निकाला 32 एमएम का स्क्रू उदयपुर, 28 अप्रैल। रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित संभाग के सबसे बड़े टी.बी. एवं चेस्ट अस्पताल, बड़ी के चिकित्सकों ने एक जटिल मामले में 17 वर्षीय युवक की श्वास नली में फंसे 32ग4 मिमी के लोहे के स्क्रू को बिना किसी चीर-फाड़ और बिना मरीज को बेहोश किएबाहर निकालने में सफलता हासिल की है। मरीज को 25 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया और स्थिति…
Read More
नारायण सेवा संस्थान में एटीएस की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्वाति शर्मा ने 101 निशुल्क सर्जरी शिविर का किया उद्घाटन

नारायण सेवा संस्थान में एटीएस की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्वाति शर्मा ने 101 निशुल्क सर्जरी शिविर का किया उद्घाटन

उदयपुर, 28 अप्रैल। नारायण सेवा संस्थान के सेवातीर्थ में मंगलवार को आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्वाति शर्मा ने 101 दिव्यांगजनों के लिए आयोजित निशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्वाति शर्मा ने संस्थान में दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न निःशुल्क सेवाओं का अवलोकन किया। उन्होंने पी एंड ओ (Prosthetics & Orthotics) कार्यशाला, मोबाइल एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र सहित अन्य सेवा प्रकल्पों का निरीक्षण किया। साथ ही मरीजों से भेंट कर उनकी समस्याओं और जीवन संघर्ष को समझा। अपने उद्बोधन में स्वाति शर्मा ने कहा कि संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य और…
Read More
error: Content is protected !!