आरयूआईडीपी के पांचवें चरण अंतर्गत फतेहनगर-सनवाड़ में हितधारक परामर्श कार्यशाला ‘संवाद’ आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 06 अगस्त। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पांचवें चरण के अंतर्गत प्रस्तावित विकास कार्यों के संबंध में हितधारकों से सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त करने के उद्देश्य से गुरुवार को नगरपालिका फतेहनगर-सनवाड़ सभागार में हितधारक परामर्श कार्यशाला ‘संवाद’ का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में परियोजना के प्रबंधक प्रभारी श्री अनिल पाटीदार ने पीपीटी के माध्यम से परियोजना के कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत कर कार्यों की रूपरेखा बताई।

कार्यशाला के दौरान के परियोजना के पांचवें चरण के तहत फतेहनगर-सनवाड़ में प्रस्तावित शहरी आधारभूत विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं हितधारकों ने स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव दिए, विशेषकर सीवरेज एवं ड्रेनेज व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, नालों की नियमित सफाई एवं जल निकासी सुधार से संबंधित सुझाव भी दिए तथा परियोजना के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन हेतु अपने विचार साझा किए।

उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवी ने कहा कि विकास परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन में जनभागीदारी एवं विभागीय समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने तथा हितधारकों के सुझावों को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

कार्यक्रम में समाजसेवी कृष्णगोपाल पालीवाल, निवर्तमान सभापति मंजू भील, निवर्तमान उपाध्यक्ष नितेश सेठिया, कल्याण सिंह पोखरणा, सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!