UdaipurViews

10 अगस्त से होगी सरकारी स्कूलों में बच्चों की हिंदी पढ़ने की परीक्षा

10 अगस्त से होगी सरकारी स्कूलों में बच्चों की हिंदी पढ़ने की परीक्षा

बांसवाड़ा। सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ने की क्षमता को वैज्ञानिक तरीके से परखने की तैयारी कर ली गई है। इस हेतु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून में महालेखाकार की दो सदस्यीय टीम ने एफ एल एम की गतिविधियों ओर पांच साल के रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई प्रभारी श्रीमति रैना निनामा ओर कचरू लाल चरपोटा ने बताया कि मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के तहत प्रदेशभर में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों का 10 से 12 अगस्त के बीच 'मौखिक पठन प्रवाह' ओरल रीडिंग फ्लूएंसी- ओआरएफ का बेसलाइन आकलन किया जाएगा जिसमें विद्यार्थियों को ग्राम पंचायत अमरथून में विभिन्न सरकारी…
Read More
राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी के सचेतक नियुक्त हुए नीरज डांगी

राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी के सचेतक नियुक्त हुए नीरज डांगी

उदयपुर, 6 अगस्त . कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष  सोनिया गांधी ने राज्यसभा सांसद  नीरज डांगी को राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी का सचेतक (व्हिप) नियुक्त किया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि कांग्रेस संसदीय दल के मुख्य सचेतक जयराम रमेश द्वारा जारी पत्र के माध्यम से इस नियुक्ति की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि राज्यसभा की पूर्व सचेतक रजनी अशोक राव पाटिल के सेवानिवृत्त होने से रिक्त हुए पद पर नीरज डांगी की नियुक्ति की गई है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि नीरज डांगी…
Read More
आयड़ जैन तीर्थ में 42 दिवसीय सम्मेत शिखर महातीर्थ तप आराधना का शुभारंभ

आयड़ जैन तीर्थ में 42 दिवसीय सम्मेत शिखर महातीर्थ तप आराधना का शुभारंभ

- दशवैकालिक आगम साधु जीवन का आधार, चौदह पूर्व का सार है : आचार्य मुक्तिसागर -  ज्ञान भक्ति एवं आगम पूजा के साथ श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ उदयपुर, 6 अगस्त। तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ जैन तीर्थ में मालव मार्तंड आचार्य भगवंत मुक्तिसागर सूरीश्वर महाराज, आचार्य अचल मुक्तिसागर सूरीश्वर महाराज सहित ठाणा-4 के सान्निध्य में चातुर्मास महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ जारी है। महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि गुरुवार से 42 दिवसीय सम्मेत शिखर महातीर्थ तप आराधना का शुभारंभ हुआ। आत्म वल्लभ सभागार में प्रातः: 7 बजे संतों के सानिध्य में ज्ञान भक्ति, ज्ञान…
Read More
11 हजार श्रद्धालु करेंगे उभयेश्वर महादेव का अभिषेक

11 हजार श्रद्धालु करेंगे उभयेश्वर महादेव का अभिषेक

21वीं विशाल कावड़ यात्रा 17 अगस्त को कावड तैयार करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू उदयपुर, 6 अगस्त। मेवाड़ में अच्छी बारिश, प्रदेश की खुशहाली और देश में सुख-समृद्धि की कामना को लेकर आयोजित होने वाली 21वीं विशाल कावड़ यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। शिवमहोत्सव समिति की ओर से 17 अगस्त को उदयपुर से उभयेश्वर महादेव तक निकाली जाने वाली 21 किलोमीटर लंबी कावड़ यात्रा के लिए 11 हजार कावड़ तैयार की जा रही हैं। गंगोद्भव परिसर स्थित सामुदायिक भवन में कावड़ निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, जिसमें समिति के पदाधिकारी…
Read More
आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की तैयारियों की राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की समीक्षा

आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की तैयारियों की राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की समीक्षा

जयपुर/उदयपुर, 6 अगस्त। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने गुरूवार को शासन सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सभी जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं प्रलोभन-मुक्त वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोगकी मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र मतदाता को निर्भीक होकर अपने…
Read More
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उदयपुर में गूंजेगी काकोरी क्रांति गाथा 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उदयपुर में गूंजेगी काकोरी क्रांति गाथा 

प्रताप गौरव केन्द्र और सभ्यता अध्ययन केन्द्र का संयुक्त आयोजन -10 दिवसीय दिवेर विजय महोत्सव का भी होगा पोस्टर विमोचनउदयपुर, 6 अगस्त। भारत माता को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए 9 अगस्त 1925 को हुई काकोरी क्रांति के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उदयपुर में काकोरी क्रांति गाथा नाट्य का मंचन किया जाएगा। प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ और सभ्यता अध्ययन केन्द्र नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह मंचन 14 अगस्त शाम 5 बजे रवीन्द्र नाथ टैगोर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के नवीन सभागार में होगा। वीर शिरोमणि…
Read More
एम.पी.यू.ए.टी. की एनसीसी कैडेट्स ने मनाली में राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं साहसिक शिविर में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

एम.पी.यू.ए.टी. की एनसीसी कैडेट्स ने मनाली में राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं साहसिक शिविर में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

110 किलोमीटर ट्रेकिंग कर एम.पी.यू.ए.टी. की एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय माउंटेन एडवेंचर कैंप में बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव उदयपुर, 06 अगस्त। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एम.पी.यू.ए.टी.), उदयपुर की 6 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, एम.पी.यू.ए.टी. यूनिट के अंतर्गत राजस्थान कृषि महाविद्यालय की कैडेट खुशी नागदा (बी.एससी. कृषि तृतीय वर्ष) एवं वैशाली मीणा (बी.एससी. कृषि चतुर्थ वर्ष) ने अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान, मनाली (हिमाचल प्रदेश) द्वारा 27 जुलाई 2026 से 08 अगस्त 2026 तक आयोजित माउंटेन एडवेंचर कैंप में सफलतापूर्वक भाग लेकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। शिविर के दौरान दोनों कैडेट्स ने रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिंग, ट्रेकिंग, कैंपिंग, माउंटेन रेस्क्यू, सामाजिक जागरूकता तथा नेतृत्व विकास सहित विभिन्न साहसिक एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण…
Read More
हरित क्रांति और पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत : प्रो. कैलाश डागा

हरित क्रांति और पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत : प्रो. कैलाश डागा

'हरयाळो राजस्थान' अभियान के तहत सुखाड़िया विश्वविद्यालय में 30 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प उदयपुर, 06 अगस्त 2026। राजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी 'हरयाळो राजस्थान' अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने की दिशा में गुरुवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर में कंस्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन एवं विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीपल, नीम, अशोक एवं आंवला सहित 30 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन कंस्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. राजश्री गांधी एवं विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा के…
Read More
बांसवाड़ा : बालमुकुन्द गणेशोत्सव का श्रीगणेश, 1008 गणपति महामंत्रों के साथ दूर्वा अर्पण

बांसवाड़ा : बालमुकुन्द गणेशोत्सव का श्रीगणेश, 1008 गणपति महामंत्रों के साथ दूर्वा अर्पण

बांसवाड़ा। श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में बालमुकुन्द गणेश मण्डल (तेली समाज) की बैठक तेली समाज इकाई अध्यक्ष श्री भगवतीलाल बरोड़िया के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ भगवान श्रीगणेश को 1008 गणपति महामंत्रों के साथ दूर्वा अर्पित कर एवं जयघोष के साथ किया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी गणेशोत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने का संकल्प लिया तथा आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष बालमुकुन्द गणेशोत्सव का आयोजन 14 से 25 सितंबर तक किया जाएगा। इस अवसर पर गणेशोत्सव के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में तेली समाज अध्यक्ष…
Read More
राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह रविवार को

राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह रविवार को

उदयपुर, 6 अगस्त। त्रिसुगंधी साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान के तत्वावधान में रविवार 9 अगस्त को अम्बामाता स्थित श्रृंगी ऋषि भवन में राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान के 15 जिलों से साहित्यकार भाग लेंगे। साथ ही राजस्थान के प्रवासी साहित्यकारों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस वर्ष सभी सम्मान राजस्थान के मूल निवासी साहित्यकारों एवं प्रवासी राजस्थानियों को प्रदान किए जाएंगे। समारोह में कुल 17 साहित्य सम्मान प्रदान किए जाएंगे जिसमें 5100, 3100, 2100 तथा 1100 की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। इनमें बावजी चावण्ड सिंह राणावत ‘विद्रोही’ ओळ्यूं राजस्थानी भासा साहित्य-शिरोमणि सम्मान, महिमा…
Read More
error: Content is protected !!